जिले भर में ममता की निर्ममता के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपाइयों ने कहा बंगाल में लोकतंत्र व भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या बर्दाश्त नहीं करेंगे



बेलौदी में पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू धरना देते हुए

बालोद
पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भाजपा के जिला अध्यक्ष ने अपने निवास के सामने पश्चिम बंगाल कि तृणमूल कांग्रेस तथा ममता बनर्जी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राजनीति क्षेत्र में चुनाव लड़ना, चुनाव जीतना एक सामान्य प्रक्रिया है किंतु पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में हमला कर, भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में हमला कर, मां बहनों की अस्मिता से खिलवाड़ करने का दुस्साहस किया है।घरों में घुसकर लूटपाट, तोड़फोड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने का जो शर्मनाक हरकत किया है। निसंदेह यह लोकतंत्र के अध्याय में एक काला पन्ना साबित होगा।बहुत से ऐसे कार्यकर्ता होते हैं जो किसी ना किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े होते हैं और पार्टी के लिए कार्य करते हैं किंतु भाजपा के लिए कार्य करने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आते ही गुंडागर्दी पर उतारू हो गई है और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है।पश्चिम बंगाल में भय का वातावरण बनाया जा रहा है। जो दहशत अंग्रेजों के शासन काल में हुआ करती थी। वही दहशत लोकतंत्र के पावन उत्सव के उपरांत पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रही है जो कहीं ना कहीं एक नई परिपाटी को जन्म दे रही है और यह घटना निसंदेह दुखदाई है और हम सब इसकी कड़ी भत्सर्ना करते हैं, विरोध करते हैं। ऐसे लोग जो भाजपा कार्यकर्ताओं की व अन्य लोगों की हत्याएं कर रहे हैं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं और फांसी की सजा की मांग करते हैं। आज पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ बालोद जिला के नेता व एक एक कार्यकर्ता अपने अपने निवास के समक्ष धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में बिगुल फूंकने का काम किया है और अगर यह सरकार अपना दुस्साहस जारी रखती है गुंडागर्दी और कत्लेआम जारी रखती है।तो आने वाले समय में पार्टी के निर्देश पर भाजपा का हर कार्यकर्ता इस युद्ध में शामिल होने को तैयार है बंगाल में हो रहे इन घटनाओं पर कांग्रेस पार्टी व वहां के विरोधी पार्टियां मौन है यह भी निंदनीय है तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के इशारों पर उनके कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा सत्ता के मद में चूर गुंडागर्दी की निंदा करने तथा विरोध प्रदर्शन करने अपने अपने घरों में भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव पूर्व विधायक प्रीतम साहू वीरेंद्र साहू लेख राम साहू पवन साहू ,देवेन्द्र जायशवाल,प्रमोद जैन किशोरी साहू,नरेश यदु,त्रिलोकि साहू, संध्या भरद्वाज ,शुशिला साहू,जयेश ठाकुर,शरद ठाकुर देव लाल ठाकुर शाहिद खान अशोक पिपरे,अखिल दिवान, नरेश साहू प्रेमलता साहू ,होरिलाल रावटे,सुरेश जायसवाल, मालती जोशी, दीपा साहू, खिलेश्वरी साहू, आदित्य पिपरे, विक्रम ध्रुव ,जितेंद्र साहू ,तोमन साहू, राजीव शर्मा, शिव कुमार धरमगड़े, प्रेम रश्मि साहू, सुरेश निर्मलकर,प्राणेश जैन, मनीष झा टिनेश्वर बघेल,कौसल साहू दुष्यंत सोनवानी ,गोविंद वाधवानी,रुपेश सिन्हा,रनु हेमंत सोनकर,सोमेश शोरी, सोमेश साहू,किर्तिका साहू,पुश्पेंद चंद्राकर,मोंटी यादव,विश्वाश गुप्ता, कमल पंपालिया वीरेन्द्र साहू ,भूपेन्द्र चंद्राकर, दानेश्वर सिन्हा, डॉक्टर हरी कृष्ण गन्गिर, नरेंद्र सोनवानी रामसहाय साहू हेमंत साहू दुर्जन साहू,छगन साहु व अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता धरने मे बैठ।

टीएमसी के जीत का जुनून बहाया मासूमों का खून- भाजपा शहर मंडल बालोद

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने निवास के सामने पश्चिम बंगाल कि तृणमूल कॉन्ग्रेस तथा ममता बनर्जी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री के राकेश यादव ने कहा कि राजनीति क्षेत्र में चुनाव लड़ना, चुनाव जीतना एक सामान्य प्रक्रिया है किंतु पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में हमला कर,भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में हमला कर, मां बहनों की अस्मिता से खिलवाड़ करने का दुस्साहस किया है।घरों में घुसकर लूटपाट, तोड़फोड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने का जो शर्मनाक हरकत किया है। निसंदेह यह लोकतंत्र के अध्याय में एक काला पन्ना साबित होगा।भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि बहुत से ऐसे कार्यकर्ता होते हैं जो किसी ना किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े होते हैं और पार्टी के लिए कार्य करते हैं किंतु भाजपा के लिए कार्य करने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आते ही गुंडागर्दी पर उतारू हो गई है और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है।पश्चिम बंगाल में भय का वातावरण बनाया जा रहा है। जो दहशत अंग्रेजों के शासन काल में हुआ करती थी। वही दहशत लोकतंत्र के पावन उत्सव के उपरांत पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रही है जो कहीं ना कहीं एक नई परिपाटी को जन्म दे रही है और यह घटना निसंदेह दुखदाई है और हम सब इसकी कड़ी भत्सर्ना करते हैं, विरोध करते हैं। ऐसे लोग जो भाजपा कार्यकर्ताओं की व अन्य लोगों की हत्याएं कर रहे हैं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं और फांसी की सजा की मांग करते हैं।
आज पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास के समक्ष धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में बिगुल फूंकने का काम किया है और अगर यह सरकार अपना दुस्साहस जारी रखती है गुंडागर्दी और कत्लेआम जारी रखती है।तो आने वाले समय में पार्टी के निर्देश पर भाजपा का हर कार्यकर्ता इस युद्ध में शामिल होने को तैयार है।इस कार्यक्रम के दौरान शहर के राकेश यादव,लक्ष्मी नुनीवाल,राजा दीवान,प्रतिभा चौधरी,शाहिद खान, सुरेश निर्मलकर, कमलेश सोनी ,अमित चोपड़ा, शरद ठाकुर,नरेंद्र सोनवानी, तोमन साहू,अंबिका यादव,पंकज आहूजा, प्रभाकर बाघमार ,कमल पंप आलिया,अमित दुबे,प्राची लालवानी ,नीतू सोनवानी, हितेश्वर कौशिक, गिरजेश गुप्ता,दीपक देवांगन,संतोष चौधरी,प्रीतम यादव,रिंकू शर्मा,रामस्वरूप यादव, डॉ मोना टुवानि,सुरेश यादव,गणेश साव,शशि साहू,अकबर तिगाला,दयाल बघेल,रेखा यादव, कल्याणी कौशिक, यकेश्वरी देशमुख, गुनीता साहू, यशोदा राव,श्रीमती साव, आदि कार्यकर्ता ने अपने निवास स्थान के सामने धरना दिया

भाजपा किसान मोर्चा ने दिया धरना

पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जिला व प्रदेश के आवाहन पर कोविड-19 की गाइडलाइन पालन करते हुए अपने अपने घरों के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया
इस धरना प्रदर्शन के संबंध में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद हिंसा और भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं व पार्टी कार्यालय पर हमले की कड़ी निंदा में करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि 2 मई को चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं उस दिन से लेकर आज तक पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगह पर कई हिंसाओ को अंजाम दिया गया है हिंसा के बीच 11 भाजपा समर्थकों की हत्या कर दी गई और ऐसे में दीदी अपने जश्न व ताजपोशी में मशगुल है ऐसा लगता है मानो इन्हीं मौतों से ममता बनर्जी का ताज सजना है
प्रदेश मंत्री पवन साहू ने कहा कि दीदी ने जिस प्रकार से सेकुलरिज्म होने का चादर ओढ़ कर लगातार राष्ट्र वादियों के ऊपर हमला करना अनुचित है प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेमन देशमुख ने कहा कि जहां एक और ममता बनर्जी की जीत के पीछे महिलाओं का साथ बताया जा रहा है वही उन महिलाओं के साथ बलात्कार मारपीट छेड़छाड़ की घटना हो रही है जोकि टीएमसी कार्यकर्ताओं की घिंनित सोच को दर्शाती है
जिला महामंत्री हेमंत साहू /मनोहर सिन्हा ने कहा कि आखिरकार क्या ममता बनर्जी की टीएमसी की सरकार 5 वर्षों के लिए इसलिए चुनकर आई है कि प्रजातांत्रिक देश में कोई भी व्यक्ति सत्ता के खिलाफ ना बोल सके आज वहां हालात ऐसे हैं कि लूट वह हत्या के भय से 1000 हिन्दू परिवार वा भाजपा कार्यकर्ता गांव छोड़ अन्यत्र स्थानों पर पनाह लेने मजबूर है टीएमसी के गुंडों द्वारा आगजनी महिलाओं से छेड़छाड़, बदसलूकी हत्या निंदनीय है इस प्रदेश में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कें केद्रीय नेतृत्व हम सब भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी/ कार्यकरता गण करते हैं
आज के इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमेश साहू पुष्पेंद्र चंद्राकर नागेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष गण रमेश सोनवानी मदन साहू लीलाराम सोंनबेर मंत्री गण विजय सोनकर शिवगिरी चुरेन्द्र टिकेश्वर पांडे कोषाध्यक्ष रोमन सुनकर शिवेंद्र देशमुख छगन साहू डोमन्द्र साहू अनिल साहू भूपत हटीले शंकर साहू मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ओंकार सेना पन्नालाल साहू टीका राम निषाद चेतन निषाद मितेंद्र वैष्णो सुरेश देशमुख शशिकांत साहू उमेश विश्वकर्मा आदि किसान मोर्चा के पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता गण सम्मिलित रहे।

इसी तरह भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, महामंत्री वीरेंद्र साहू, दानेश्वर मिश्रा सहित ग्रामीण क्षेत्र के नेताओं के घरों के सामने बैठ कर धरना दिया।

बंगाल में टीएमसी के गुंडे चुनाव नतीजों के बाद महिलाओं,बच्चो व नागरिकों के ऊपर हमला व लूटपाट करके जनादेश का अपमान कर रहे वही लोकतंत्र पर कालिख पोतने का काम हो रहा :-बलराम गुप्ता

भाजपा के राष्ट्रभक्त कर्मठ कार्यकर्ताओ का बलिदान व्यर्थ नही जाएगा आज नही तो कल उनको सजा जरूर मिलेगा

ममता बनर्जी को राजधर्म का पालन करना चाहिए व प्रदेश में कानून व्यवस्था को सम्हालकर इस प्रकार की कार्यवाही को तुरंत रोकना चाहिए

डौण्डी लोहारा भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने आज बयान जारी कर बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हत्या,लूटपाट,व आगजनी की घटना की निंदा की व तृणमूल के हत्यारे गुंडों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की व कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में नन्दीग्राम से ममता बनर्जी की हार व भाजपा के विधानसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर तिलमिलाए टीएमसी के गुंडे व बदमाशो के द्वारा बंगाल की जनता से मिले जनादेश का अपमान कर लोकतंत्र की हत्या कर रहे है। निर्दोष महिलाओं,बच्चो व दूसरे दलों के नेताओ के घरों में घुसकर मारपीट करना,दुकानो घरों में आग लगाना, महिला बहनों से दुर्व्यवहार करना,ओर कार्यकर्ताओ की हत्या करना काफी भयावह व निंदनीय काम है। नतीजों के बाद हुए इस नरसंहार पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री के दायित्त्व पर रहने वाली ममता बनर्जी का व नेताओ का यह कहना कि अभी पुलिस,प्रशासन चुनाव आयोग के अधीन है। हम 5 तारीख को शपथ ग्रहण के बाद मामले को देखेंगे यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है। कि चुनावो के समय जो बात ममता बनर्जी ने कही थी कि हम सब विरोधियों को देख लेंगे यह नरसंहार उसी का परिणाम है। बंगाल में विजय पाने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को निशाना बनाकर निर्दोष 9 लोगों की हत्या की है। वो माफ करने योग्य नही है। ममता बनर्जी जैसे महिला नेत्री के रहते बंगाल में जिस प्रकार बदला,हत्या,व लूटपाट का मंजर चारो और चल रहा है। खासकर महिलाओं के सम्मान के साथ गुंडे खेल रहे है। वो काफी शर्मनाक है।
और देश की जनता खासकर बंगाल के अंदर जो ममता बनर्जी को जनादेश दिया आज वो भी काफी शर्मसार हो रहे होंगे तृणमूल कांग्रेस की इस रक्तरंजित राजनीति से भाजपा के राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता डरेंगे नही बल्कि मुलाबला करेंगे पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है।

कांग्रेस पार्टी नेताओं की बंगाल मुद्दे पर चुप्पी देश देख रहा :- पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने आगे कहा कि राजनीति में वाद प्रतिवाद चलते रहता है। लेकिन राजनीति की भी एक मर्यादा व सिद्धांत होता है। बंगाल की घटना पर वहां के वाममोर्चा के नेताओ ने भी तृणमूल कांग्रेस को इस नरसंहार के लिए दोषी बताया है। वही कांग्रेस के किसी भी नेता ने इस नरसंहार व हो रहे हत्या पर कुछ भी नही कहा उनको यहां भी भाजपा विरोध ही दिखाई दे रहा हर छोटे बड़े विषयो पर बयान देने वाले कांग्रेसी भी मूकदर्शक बने बैठे है। जिसे देश की जनता देख रही इनके दोहरे राजनीतिक चरित्र को।

You cannot copy content of this page