DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तख्ती के जरिए घर बैठे एनएसयूआई का सत्याग्रह, मोदी टीका दो ,,,,


बालोद
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे #ModiTikaDo एक दिवसीय सत्याग्रह अभियान के तहत बुधवार को बालोद जिला के तत्वाधान में मोदी टीका दो अभियान चलाया गया। केंद्र की मोदी सरकार के दोहरे चरित्र को जनता के सामने लाने के लिये मोदी टीका दो अभियान की शुरुआत की गई।

प्रदेश सचिव जितेंद्र पाण्डेय ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार आपदा के समय में राज्य सरकार के साथ इस तरह का भेदभाव दोहरानीति को दर्शाता है व मोदी सरकार की करनी और कथनी में अंतर स्पस्ट है कि इतनी बड़ी महामारी के दौरान केंद्र सरकार मदद करने के बजाय राजनीति से पीड़ित हैं।
आंदोलन के अंतर्गत आज सोसल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, ट्विटर पर #ModiTikaDo हैश टेग के साथ अभियान चलाया गया और केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासित राज्य होने के कारण छत्तीसगढ़ से वेक्सीन के नाम पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार राजधर्म निभाए और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराए…।

उक्त अभियान में बालोद जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव,छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव जितेंद्र पांडेय, जिला सयोंजक तिलक देशमुख, विधानसभा अध्यक्ष शुभम मिश्रा,गुंडरदेही विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव,डोडी लोहार विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र देशमुख, दौलत यादव,दिव्यम शर्मा, देवेंद्र साहू, सौरभ साहू, मनीष साहू, राजेंद्र ठाकुर, सूर्या ठाकुर, पप्पू साहू, सूरज चंद्राकर सहित अन्य कार्यकताओ ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया।

You cannot copy content of this page