DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घर से बिना बताए गायब युवक की लाश कुरूद नारी पुल में मिला,हत्या या सड़क हादसा….पुलिस जुटी जांच में?

दादू सिन्हा,धमतरी। जिले के चौकी बिरेझर कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत मौरीकला के पास नारी पुल में एक युवक का शव मिला है, जिसके बाद आस पास के ग्राम लोगो मे हड़कंप मच गया है,वही आस पास के लोगो ने तत्काल कुरूद पुलिस को इसकी सूचना दी,सूचना के बाद मौके पर कुरूद पुलिस पहुंची और शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है,बिरेझर चौकी प्रभारी बताया कि मृतक का नाम ओमकार निषाद पिता गोविंद राम उम्र 25 वर्ष मौरीकला का रहने वाला है, जो कि बीती रात अपने घर पर परिजन के साथ बैठ कर खाना खाया और परिजन खाना खाने के बाद टीवी देखने मे व्यस्त हो गये थे,जहाँ सभी परिजन टीवी देखने के बाद सो गए उसी दौरन ओमकार निषाद बिना बताये घर से बाहर निकला और सुबह देखा गया कि ओमकार निषाद का मौरीकला नारीपुल के पास शव मिला,पुलिस के मुताबिक युवक के सर पर चोट के निशान है जिसे रोड के किनारे शव मिलने से सड़क हादसा का आशंका जता रहे है,फिलहाल पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया है,अब पीएम के बाद ही खुलासा होगा कि युवक की मौत कैसे हुई है

You cannot copy content of this page