DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

केजरीवाल सरकार की तर्ज पर कोरोना वारियर्स को दें शहीद का दर्जा और एक करोड़ सम्मान राशि, आखिर किसने रखी ये मांग पढ़िये खबर?

बालोद – आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक आरदे ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार से मांग की है कि कोरोना महामारी के दौरान कोरोना नियंत्रण में संलग्न स्वास्थ्य कर्मियों,शिक्षकों व अन्य विभागों के कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर उन्हें सरकार कोरोना वारियर्स मानते हुए शहीद का दर्जा दे तथा उनके परिवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर एक करोड़ की सम्मान राशि अदा करे।उन्होंने मांग की है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे।

दीपक आरदे

दीपक आरदे ने आगे कहा कि अब तक कोरोना नियंत्रण में लगे जितने शासकीय कर्मियों की कोरोना से मौत हुई है उनमें आधे से भी अधिक शिक्षक हैं।अब तक प्रदेश में लगभग 370शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी के दौरान संक्रमण से मौत हो चुकी है। दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य यह भी है कि न उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के साधन उपलब्ध कराए गए हैं, न ही उनका बीमा किया गया है और न ही उनके संक्रमित होने पर ईलाज का कोई पुख्ता इंतजाम है। सरकार ने न केवल शिक्षकों को बल्कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को बिना सुरक्षा व्यवस्था के और बिना भविष्य की गारंटी के मौत के मुँह में झोंक दिया है।दीपक आरदे ने कहा कि कोरोना के इस जंग में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं,सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके हितों को गम्भीरता से ले।

You cannot copy content of this page