DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना संकट से मुक्ति के लिए हुई संकटमोचन की पूजा, देखिये तस्वीरें

लॉकडाउन में कम भक्तों के बीच मनी हनुमान जयंती, हवन पूजन हुआ

बालोद। कोरोना व लॉकडाउन के बीच गिने-चुने भक्तों के बीच हनुमान जयंती का आयोजन हुआ तो वही इस संकट के बाद भी संकट मोचन हनुमान की पूजा में कोई कमी नहीं आई. लोगों ने जहां घरों से आराधना की तो वही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आसपास के छोटे-बड़े मंदिरों में लोग मास्क लगाकर दर्शन करने के लिए भी पहुंचे. भक्तों ने कोरोना संकट से मुक्ति दिलाने संकट मोचन से प्रार्थना की.

आसपास में प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर कमरौद में भी कम संख्या में भक्त दर्शन करके आते जाते रहे तो वही शहर से लेकर गांव तक के छोटे-छोटे हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना होती रही.

हनुमान जयंती के अवसर पर बुधवारी बाजार बालोद में स्थापित हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराज आशीष शर्मा के व्दारा पूजा अर्चनाकर हनुमान जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्यरूप से कमलेश कोसरिया प्रदीप कोसरिया,ऋषभ कोसरिया,जितेंद्र गजेंद्र,राजेश मिश्रा,अजय क्षत्री,लीलाधर साहू,गोलू ठाकुर,बबलू,राजू पिल्ले,निखिल कोसरिया बसंत साहू व समस्त कोसरिया परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page