DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- पिता थे जेल में, उन्हें पैरोल पर छुड़ाने लगा रहे थे वर्षों से अर्जी, नहीं सुनी किसी ने, तनाव में बेटे ने लगा ली फांसी

बालोद/गुरूर। गुरूर ब्लाक के ग्राम धनेली के रहने वाले राहुल केहरी उर्फ नामेश्वर ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के पीछे बड़ी वजह पिता को जेल से ना छुड़वा पाने की मानसिक तनाव सामने आ रही है। यह बातें पुलिस जांच में भी सामने आई है। गुरूर टीआई अरुण नेताम का कहना है कि परिजनों से पूछताछ में यह कहा जा रहा है कि मृतक का पिता हत्या के जुर्म में जेल में बंद है, जिन्हें छुड़ाने के लिए लगातार बेटे व अन्य परिजनों द्वारा आवेदन दिया जा रहा था। लेकिन उस पर कार्रवाई ना होने के चलते वह निराश था। इस तनाव में ही उसने फांसी लगा ली ऐसा बयान दे रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कदम की पीछे की वजह यही मानी जा रही है। बता दें कि पिछले कुछ सालों से राहुल के पिता जेल में हैं। उन्होंने अपने ही एक बेटे को कुछ बातों पर विवाद होने के बाद लगभग 5 से 7 साल पहले हत्या कर दी थी। जिस पर गिरफ्तारी हुई और भी सजा काट रहे हैं।पिछले साल भी बेटे राहुल ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर अपने पिता को 3 दिनों के लिए जेल से रिहा करने की मांग की थी। क्योंकि बैंक से संबंधित एक काम में उनका हस्ताक्षर जरूरी था। इससे बैंक का काम अटक गया था। पर बेटे की फरियाद पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अनुमति नहीं दी गई। जिसके चलते कई उच्च अधिकारियों तक फरियाद लगा रहा था । राहुल बीए का छात्र था। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। घटना बुधवार की सुबह की है। वही कारणों का खुलासा गुरुवार को हुआ। जब पुलिस ने शोक का माहौल शांत होने के बाद परिजनों से पूछताछ की।

You cannot copy content of this page