DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BIG.NEWS.- जिला कोविड-19 अस्पताल बालोद में कोरोना से फिर एक मौत, सांस लेने में तकलीफ थी 65 साल के इस शख्स को, भर्ती होने के 1 घंटे बाद तोड़ दिया दम, इधर जिले में पहुंचा यहां तक ग्राफ, देखें पूरी खबर

बालोद। बालोद जिला कोविड-19 अस्पताल में आने वाले कोरोना के गंभीर केस में लगातार मौतों का सिलसिला भी जारी है। अब एक और मौत कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र के रहने वाले तिलक राम साहू उम्र 65 की हुई है। उनके बेटे ओम प्रकाश साहू बालोद क्षेत्र में ही फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हैं। पिता की तबियत बिगड़ने पर वह आनन-फानन में पहले बालोद में ही लाए थे। जहां पहले टेस्ट के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई ।पिता को सांस लेने में तकलीफ थी ।उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था । 1 घंटे बाद उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस मौत का आंकड़ा कांकेर जिले के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ेगा क्योंकि मूल निवास अंतागढ़ क्षेत्र है हालांकि मृत्यु बालोद जिला कोविड अस्पताल में हुई है इसकी गिनती यहां भी होने की बात कही जा रही है। बता दे इसके पहले जिले में कोरोना से 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

इधर देखिए कोरोना का ग्राफ कहां तक पहुंचा

कल रात तक का ग्राफ

You cannot copy content of this page