ऐसा पहली बार- पुलिस ने सोचा चोर की तरह,,,जब चोरी के सामानों की तलाशी के लिए पुलिस ने छान मार दिए तीन तालाब, मिल गई सफलता, पढ़िए अर्जुंदा की ये रोचक घटना



बालोद/ अर्जुंदा। अर्जुंदा पुलिस की एक चोरी के प्रकरण की कार्यवाही आज चर्चा का विषय रही। दरअसल में पहली बार पुलिस ने किसी चोरी के सामान को तलाशने के लिए तालाब खंगाल दिए। विगत दिनों एक व्यक्ति टेनेंद्र कुमार निवासी भोथली का 28 सेंटरिंग प्लेट चोरी हो गया था। जो टिकरी पंचायत के पास निर्णाधीन व्यवसायिक परिसर के पास रखा हुआ था। चोरी का कुछ सुराग नहीं मिला था। सीसीटीवी फुटेज तक में भी कोई सुराग नहीं था। ऐसे में पीड़ित आज ही थाने आकर पूछ रहा था कि सर उस प्लेट चोरी का क्या हुआ। तो मौके पर मौजूद टीआई कुमार गौरव साहू व मेजर विकास सिंह ने एक चोर की तरह सोचा कि अगर मैं चोरी करता तो प्लेट को कहां छुपाता। क्योंकि कहीं कोई सीसीटीवी फुटेज में सुराग भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में ये पुख्ता तो हो गया था कि चोरी करने वाला स्थानीय ही है और सामान कहीं बाहर भी नहीं गया। चोरी के बारे में खुद को चोर के जैसा सोचते हुए टीआई के दिमाग में आया कि अगर मैं चोरी करता तो सेंटरिंग प्लेट को तालाब के पानी में डूबा कर छुपा देता । फिर क्या था एक अनुमान लगाकर पुलिस ने तालाबों में खोजबीन शुरू कर दी। पहले टिकरी के दो तालाब छान मार दिए गए। पर कुछ हासिल नहीं हुआ पर पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी और नगर पंचायत क्षेत्र के तालाब में पहुंचे। जहां तलाशी ली गई। जहां पर कोई नहाता नहीं था ऐसी जगह से एक प्लेट बरामद हो गई। फिर क्या था पुलिस का पैंतरा काम कर गया और लगभग 1 घंटे में तालाब के अलग-अलग हिस्से से पानी में डूबा, छुपा कर रखी गई सभी सेंटरिंग प्लेट बरामद कर ली गई। यह अपने आप में एक अलग तरह की कार्यवाही थी।

टीआई कुमार गौरव साहू ने बताया कि ऐसा एक बार उनके साथ दल्ली राजहरा थाना में पोस्टिंग के दौरान भी हुआ था। जब एक चोरी हुए बाइक की लंबे समय से तलाश थी पर कुछ नहीं मिला था। बाद में उन्होंने सोचा कि कई बार चोर पेट्रोल खत्म होने के बाद बाइक को तालाबों में छुपा देते हैं। तो वहां भी ऐसी है चोरी की घटना में बाइक तालाब के पानी में छिपाई मिल गई थी। पुराने केस का अनुभव और चोर की तरह सोचते हुए यह पैंतरा अपनाया गया और चोरी हुई सभी प्लेट्स बरामद हो गई। मामले का खुलासा शुक्रवार की शाम को एएसपी डीआर पोर्ते व डीएसपी दिनेश सिन्हा ने किया। पुलिस का कहना है कि चोरी किसने की है अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन बहुत जल्दी चोर पकड़ा जाएगा। क्योंकि घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने देखा नहीं है। चोरी के माल बरामद हो गए हैं तो चोर तक पहुंचने में पुलिस को देर नहीं है।

इनकी रही भूमिका
सेन्ट्रिग प्लेट को दिनांक 20.03.2021 के मध्यरात्री कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गयाथा। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलास हेतु जितेन्द्र सिंह मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद व डी.आर. पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद एंव दिनेश सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक बालोद के मार्ग दर्षन पर तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में घटना स्थल के आसपास रात के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, सिकोसा रोड़ तथा गुण्डरदेही रोड़ के सीसीटीवी को भी देखा गया, उक्त रोड़ में उस रात को कोई भी संदिग्ध वाहन के आवाजाही न होने पर लगा कि हो न हो चोर अर्जुन्दा का ही होगा तथा चोरी का समान आसपास ही कही छुपाया हो, उक्त चोरी हुये समान को तलाश हेतु कबाड़ के समान खरीदने वाले कबाड़ी से, सुनसान जगहो पर, सुने घरों व खण्डहरो में संदेह पर तरकीब लगाकर लगातार पता तलाश कर एंव अर्जुन्दा के अलग-अलग तालाबो में शक के आधार पर की लोहे का सेन्ट्रिंग प्लेट है तो कही चोर तालाब में तो नही छुपाया होगा सोचकर तालाब के अंदर गोताखोरो द्वारा खोजबिन करवाया गया। जिसमें नगर पंचायत अर्जुन्दा के पीछे स्थित तालाब से 28 नग प्लेट मिलने पर थाना अर्जुन्दा पुलिस स्टाप के द्वारा बरामद की गई है। इस कार्य में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सउनि रमेश सिन्हा, प्रआर. 1476 विकास सिंह, आर. 263 जितेन्द्र विष्वकर्मा, का इस कार्यवाही में सभी का भुमिका सराहनीय रही।

You cannot copy content of this page