BIG BREAKING- नेशनल हाईवे बालोदगहन के पास हादसा, पलटी सफारी गाड़ी, 2 की मौत, 4 घायल



दादू सिन्हा, धमतरी/बालोद। धमतरी से लगे हुए गुरुर ब्लॉक के बालोदगहन नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। घटना के मुताबिक सड़क पर एक सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार एमपी व यूपी के 2 मजदूर की मौत हो गई है। तो वहीं इस गाड़ी में बैठे अन्य 4 घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल धमतरी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गुरुर पुलिस के मुताबिक मृतक सहित घायल जगदलपुर में काम करते हैं। जो होली मनाने के लिए काम खत्म करके आज अपने घर सागर, मध्य प्रदेश सहित अन्य जिलों में जा रहे थे। इस दौरान बालोद गहन के पास मोड़ पर सफारी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी में दबने से घटनास्थल पर ही 2 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों का नाम जुमेंर खान निवासी उत्तर प्रदेश व आकाश पटेल निवासी सागर मध्य प्रदेश बताया जा रहा है। तो वहीं जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती घायलों का नाम अनिकेत कोरी, तेजगढ़,मप्र, मनोहर पटेल है। गुरुर थाना प्रभारी अरुण नेताम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्टाफ भेज दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है। 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। घायलों के बारे में और विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

इधर घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक बताया जाता है कि सामने से आ रही किसी अन्य गाड़ी चालक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार सफारी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से नेशनल हाईवे में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना शाम 7:30 से 8 बजे के बीच बताई जा रही है।

You cannot copy content of this page