DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Breaking-वकील से लूटपाट करने वाले धमतरी के ऑटो चालक सहित साथी को 36 घंटे के भीतर पुलिस ने पकड़ा, शराब दुकान से हुई गिरफ्तारी, चिटौद में हुई थी घटना

धमतरी/गुरुर। गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद में 24 मार्च की रात 10 बजे प्रार्थी नागेंद्र भदौरिया निवासी जगदलपुर से दो अज्ञात ऑटो चालक व उनके साथी ने लूटपाट की थी। घटना के दौरान प्रार्थी आयकर सलाहकार वकील नागेंद्र भदौरिया से आरोपी करीब ₹10000 व मोबाइल छीन कर भाग गए थे। इस घटना के 36 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को धमतरी से गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक आरोपी 22 वर्षीय वेदप्रकाश उर्फ छोटू पिता शंकर उपाध्याय निवासी महिमा सागर वार्ड धमतरी व दूसरा आरोपी 21 वर्षीय प्रवीण कुमार उर्फ चाटी पिता जगदीश ढीमर निवासी ब्राह्मण पारा धमतरी शामिल है। गुरुर थाने में प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 394 का केस दर्ज था। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एएसपी डीआर पोर्ते, डीएसपी दिनेश सिन्हा के पर्यवेक्षण में उप पुलिस अधीक्षक कमलजीत पाटले, प्रशांत पैकरा, थाना प्रभारी अरुण नेताम के संयुक्त नेतृत्व में थाना गुरुर व साइबर सेल की विशेष टीम गठित कर टीम को सीसीटीवी फुटेज व अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु रवाना किया गया था। टीम द्वारा लगातार अथक प्रयास कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कड़ी मेहनत कर घटना में शामिल दो आरोपियों को शराब भट्टी चारामा जिला कांकेर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम, सैमसंग मोबाइल सेट व घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी में डीएसपी दिनेश सिन्हा, कमलजीत पाटले, प्रशांत पैकरा, थाना प्रभारी अरुण नेताम, उपनिरीक्षक खगेंद्र पठारे, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरण प्रसाद देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता, राहुल मन्हरे, मिथिलेश यादव, योगेश पटेल, राजेश पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस तरह से हुई थी घटना

नेशनल हाइवे स्थित बालोद जिले के गांव चिटौद रात करीब 10 बजे के बाद एक वकील नगेन्द्र भदौरिया निवासी लाल बाग , स्टैट बैंक कालोनी जगदलपुर जिला बस्तर से लूटपाट हुई थी. लूटपाट किसी और ने नहीं बल्कि रात में उन्हें बस बैठाने के आड़ में मदद के बहाने ऑटो चालक व एक अज्ञात व्यक्ति ने की थी। प्रार्थी नागेंद्र ने बताया मैं आयकर सलाहकार का काम करता हूं. 24 मार्च को आयकर संबंधी कार्य से रायपुर कार्यालय गया था, जहां से शाम को महेन्द्रा बस से वापस दौरान धमतरी बस स्टापेज में पानी लेने के लिए गया था. पानी लेकर लौटते तक बस निकल जाने से बस का पिछा करने एक अज्ञात आटो जिसमें दो अज्ञात व्यक्ति सवार थे, में बैठकर बस का पिछा करते हुए ग्राम चिटौद तक पहुंचे. बस आगे निकल जाने से अज्ञात आटो के चालक व उसका साथी मुझे चिटौद के सुनसान रास्ता में ले जाकर मारपीट कर मेरे पहने शर्ट सहित एवं पेंट के जेब में रखे करीब 20-25 हजार रूपये एवं सैमसंग मोबाईल फोन जिसमें बीएसएनएल का सिम लगा हुआ है कीमती 15000 रूपये को लुट कर ले गए थे।

मदद के बहाने आए आरोपी

नागेंद्र ने बताया वह रायपुर से शाम को जगदलपुर लौटने के समय महेन्द्रा बस से वापसी के समय धमतरी बस स्टैण्ड में लगभग 10 बजे पहुंचा बस रूकने पर मै बस से पानी लेने निचे उतरा उसी बीच बस आगे निकल गयी , तब मै बस को आगे स्टापेज में पकडने हेतु रिक्शा ले कर जाने लगा थोडी दुर जाने के बाद उस आटो में चालक के साथ उसका साथी था आटो में मुझे बैठा कर बस तक मुझे पहुंचाने हेतु मदद का आश्वासन दिया तब मैं आटो में बैठ गया, आटो से पुराना बस स्टैण्ड पहुंचा तब तक बस आगे निकल चुकी थी, आटो चालक व उसका साथी मुझे बोले आगे बस को पकड़ लेंगे कहकर आटो को धमतरी से लेकर आगे की ओर तेजी से बढ़ाया.

सुनसान रास्ते में ले गया ऑटो

बस रास्ते में नही मिली, चिटौद बस्ती पहुंचने पर आटो चालक मेन रोड से सुनसान रास्ते में मोड कर ले जाने लगा तब मैं इधर कहा ले जा रहे हो बोल कर आटो रोकने लगा, इतने में आटो चालक थोडी दुर अंधेरे में आटो खडी कर आटो चालक व उसका साथी मुझसे मारपीट किये मेरे शर्ट पेंट के जेब में रखे लगभग 20-25 हजार रूपये लुट लिये ,मेरे मोबाईल को लुट लिया तथा आटो भटगांव रोड की ओर आगे ले गये , आटो चालक ने मेरे मोबाईल से 2 बार किसी से बात भी की। इस घटना के पश्चात मै थाने पहुंचा. मारपीट से मेरे बाये हाथ में , पीठ में तथा मेरे पैर में चोट आयी थी।

You cannot copy content of this page