DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना से जंग जितने घीना के ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता, बुजुर्गों ने लगाया टीका, तो युवाओं ने फाग प्रतियोगिता की स्थगित

बालोद । ग्राम घीना के ग्रामीणों ने बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए जागरूकता का परिचय दिया है। गांव में इस होली के दौरान फाग प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला था। जिसे स्थगित करवा दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए शिविर में गांव के बुजुर्ग अस्पताल पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। आशीष जैन, मोनू महाराज ने बताया घीना में फाग प्रतियोगिता 30 मार्च को होने वाली थी। जिसे कोरोना को देखते हुए  स्थगित कर दिया गया है। संगवारी डांस ग्रुप के सहयोग एवं समस्त ग्रामवासी से उक्त प्रतियोगिता आयोजित थी। तैयारी भी पूरी हो गई थी लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसे स्थगित किया गया है। वहीं घीना में कोरोना वैक्सीन टीका शिविर लगाया गया है।  स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं मितानिन के सहयोग से 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोरोना वैक्सिन का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में मुनादी कराया गया है। उसके बाद शुक्रवार को शिविर में 80 लोगों ने  वैक्सीन लगवाया। टीकाकरण के बाद सभी लोगों को 15 मिनट बैठा कर रखा गया। उसके बाद मितानिन द्वारा सभी को घर भेजा गया। सभी स्वस्थ हैं।

You cannot copy content of this page