DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ कर रहा 1 अप्रैल से आंदोलन की तैयारी, पढ़िए क्या है वजह?

आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त पर लगाया वेतनमान देने में टालमटोल का आरोप, मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना

बालोद। विगत दिनों छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी जिला शाखा बालोद की आम सभा का आयोजन गंगा मैया प्रांगण झलमला में आयोजित किया गया। जिसमें प्रांतीय पदाधिकारी महामंत्री एस पी सिंह जिला शाखा अध्यक्ष धन्नू लाल सिन्हा एवं समस्त विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में निम्नानुसार प्रस्ताव पारित किया गया। आदिवासी विभाग बालोद में कार्यरत सीधी भर्ती सन 2014 आकस्मिक निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विभाग द्वारा नियमित वेतनमान दिए जाने के संबंध में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बालोद को संघ के द्वारा दिनांक 1 अप्रैल 2021 से आंदोलन किए जाने की सूचना दी गई है। समस्त कर्मचारियों द्वारा आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। संघ द्वारा निर्णय लिया गया कि इस संबंध में समस्त कर्मचारी प्रतिनिधि मंत्री अनिला भेड़िया एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे एवं कर्मचारी विरोधी अधिकारी को हटाने की मांग करेंगे। इस संबंध में आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित विभाग नवा रायपुर को भी ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया है। सहायक आयुक्त बालोद के द्वारा मांगे पूरी नहीं किए जाने पर आयुक्त कार्यालय रायपुर राजधानी में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि हम अपने नियमित वेतनमान की मांग को लेकर 15 मार्च को ही ज्ञापन दे चुके हैं और अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। कलेक्टर से भी इस संबंध में चर्चा हुई है। उनके द्वारा सहायक आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि जो भी आवश्यक कार्रवाई है जल्द करें। ताकि शासन को प्रस्ताव बनाकर अनुमोदन के लिए भेजा जा सके। पर संबंधित अधिकारी द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। इस संबंध में जब हमने संबंधित अधिकारी से बात की तो उनका कहना था कि मैं कोई वक्तव्य नहीं देना चाहती। नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपना रहे हैं। नियमित वेतनमान शासन के आदेश के अनुसार मिलेगा ही। पर दो तरह का आदेश है इसलिए किस आदेश के आधार पर दें इसके लिए शासन से ही मार्गदर्शन मांगा गया है।

You cannot copy content of this page