DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उपलब्धि : कन्या विद्यालय बालोद की प्रशिक्षक पूजा नायक को स्ट्रांग गर्ल का खिताब

बालोद। भारतीय पावर लिफ्टिंग संघ द्वारा जमशेदपुर, झारखंड में सीनियर महिला पुरुष पावर लिफ्टिंग एवं बेच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उमा शाला बालोद में कार्यरत महिला प्रशिक्षक पूजा नायक ने 47 वर्ग समूह में 60 किग्रा. का बेच प्रेस करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। 44 किग्रा. के वजन में इन्होंने स्ट्रांग गर्ल का खिताब भी हासिल किया। इन्हें प्रशस्ति पत्र एवं बेस्ट प्लेयर ट्राफी का सम्मान प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम को चैंपियनशिप भी प्राप्त हुआ।

प्राचार्य अरूण कुमार साहू ने गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शाला की खेलकूद गतिविधियां संचालित करने में पूजा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। छात्राओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए विशेष कोचिंग भी प्रदान करती है।

शाला परिवार के सभी शिक्षकों महेश ठावरे, बी.आर.साहू, बी.एन.योगी, रुपेश कश्यप, अशरफ तिगाला, मधुलिका पटेल, इमला कांडे, शैल देशमुख, नीलू सोनी, अनूपा पांडे, ऋचा मीका, लक्ष्मी कोशिमा, वर्षा यादव, अंशु तिवारी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी।

You cannot copy content of this page