बालोद – अर्जुन्दा थाना के ग्राम खुर्सिपार के ग्रामीणों की तत्परता से पुलिस ने एक अनजान महिला को पकड़ा जो लोगों के घर जाकर उन्हें सोना डबल करने का लालच देकर ठगी करती थी. महिला अपना पता व अन्य साथियों के बारे में कुछ नहीं बता रही सिर्फ अपना नाम ललिता बाई बता रही है. ग्रामीणों द्वारा महिला को पकड़ने के बाद अर्जुन्दा पुलिस को सूचना दी ग्रामीण वागीश कुमार बंजारे ने कहा आशंका है की महिला का कोई गिरोह है जो भोले भाली महिलाओं को सोना डबल करने का लालच देकर नजर बंद जैसे तरीकों से ठगी कर रही है.थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने बताया घटना की सूचना के तत्काल गांव पहुंचे और महिला को पकड़ा गया. वह कुछ भी जानकारी नहीं दे रही है. कहती है मेरा कोई घर नहीं है, कोई ठिकाना नहीं है, कोई पति नहीं हैं, मैं कहीं भी रह जाती हूं. अपना नाम पता भी ठीक से नहीं बता रही है. आरोपिया महिला को धारा 420 के आरोप में रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
इस महिला के साथ हुई ठगी, तत्काल पीछा करने से पकड़ी गई

प्रार्थिया निर्मला बाई बेलचंदन पति हरिराम बेलचंदन उम्र 56 वर्ष ग्राम खुर्सीपार (गोडेला) थाना अर्जुन्दा ने सुबह 11 बजे करीबन एक महिला जिसका नाम नही जानती सोना डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी कर मंगलसुत्र को लेकर भाग रही थी जिसे ग्रामिणों के सहयोग से पकड़े व पुलिस को सूचना दिये पकड़े जाने पर आरोपिया ने अपना नाम ललिता बाई बताई। निर्मला बाई बेलचंदन ने बताया अपने घर ग्राम खुर्सीपार में घर में अकेली थी, उसी समय एक महिला मेरे घर में आई और सोना को भगवान के नाम लेकर डबल कर दुंगी कहकर मेरे मंगल सुत्र सोने का (लगभग 10 ग्राम) करीबन मांगी तो मैं उक्त महिला को जिसका नाम नही जानती को दे दी। जो सोना डबल करने के नाम पर मेरे से 300 रुपए नगद लेकर सोने को कपडे मे बांधकर दे रही हूं बोली व मेरे जाने के बाद कपडा को खोलकर देखना मंगलसुत्र डबल हो जाएगी बोली। उक्त महिला के जाने के बाद कपडा को खोलकर देखी तो उसमे मेरा मंगलसुत्र नही था। तब मैं घर के बाहर निकल कर आवाज लगाई व घटना की जानकारी दी। तब आसपास के लोग इकठ्ठा होकर उक्त महिला को दौडाकर पकडे है। महिला को पकड़ाने के बाद पुलिस को फोन कर बुलाएं जो महिला को अपने साथ थाना ले गए।
