DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करे : देशमुख

बालोद । राष्टीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू के निर्देश एवं राजू कृष्ण यादव के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक बालोद प्रभारी सुदेश देशमुख के मार्गदर्शन में कांग्रेस भवन में हुई। कांग्रेस ओबीसी वर्ग के पूर्व जिला अध्यक्ष केजूराम सोनबोइर ने जिला संगठन की गतिविधि की जानकारी दी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्रकर ने कहा कि आज से 2023-24 के चुनाव की तैयारियों के लिए जिला एवं ब्लॉक संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है।


जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता यज्ञदेव पटेल ने कहा कि ओबीसी वर्ग को पार्टी से जोङने का अभियान चलेगा। बालोद जिला प्रभारी सुदेश देशमुख ने बताया कि सभी ब्लॉक में बैठक रख कर बूथ लेवल को मजबूत करने कार्यकर्ताओ से संवाद किया जाएगा।

सभा मे ब्लॉक अध्यक्ष गोपी हिरवानी, कृतराम साहू, छगन साहू, सुनील, शहर अध्यक्ष छवि सार्वा एवं जिला पदाधिकारियों में भगवती सोनकर, रीता सोनी, सविता, कल्याणी चन्द्राकर, हसीना बैगम, टिकाराम, सुबेदास साहू सहित बङी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page