DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुंदा के शराब दुकान में अज्ञात आरोपी ने की लूटपाट की कोशिश, दो गॉर्ड की पिटाई कर सीसीटीवी कैमरा तोड़कर भागा, पुलिस जुटी जांच में

बालोद/ अर्जुंदा। अर्जुंदा के देसी शराब दुकान में बीती रात को करीब 2 बजे लूटपाट व चोरी के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस व आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर आ गई है। मारपीट कर लूटने की कोशिश की गई थी। काउंटर पर भी तोड़फोड़ की गई है।फिर अज्ञात आरोपी वहां से भाग गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आबकारी विभाग व अर्जुंदा पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि आरोपी अकेला ही आया था। हट्टा कट्टा था और दो गॉर्ड को धमकाने लगे।

ड्यूटी पर तैनात दो गॉर्ड वहां से निकले। उनके साथ भी वह मारपीट किया। फिर जाते-जाते वह बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग सुबह से जांच के लिए भी पहुंची। जिला आबकारी अधिकारी अशोक सिंह का कहना है कि आरोपी कौन है इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दुकान से कोई चीज चोरी या लूट नहीं हो पाई है। काउंटर तोड़ा गया है।वही गॉर्ड से मारपीट हुई है। जिसमें एक घायल है। एक के माथे पर तो दूसरे की उंगली में चोट आई है।

You cannot copy content of this page