DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिग ब्रेकिंग न्यूज़- नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार युवक ने पुलिस थाने में शौचालय में जाकर ब्लेड से काटा गला और हाथ, पढ़िए पूरा मामला

बालोद/ गुंडरदेही,(कुंज लाल साहू)। गुंडरदेही ब्लॉक के रनचिराई थाना क्षेत्र में से एक ही गांव से एक लड़की नाबालिक व एक युवक को बीती रात को पुलिस ने लालगंज उत्तर प्रदेश से बरामद कर लाया था। क्योंकि मामला नाबालिग के अपहरण का था इसलिए नाबालिग लड़की को पहले सखी सेंटर भेजा गया। जहां उससे पूछताछ होनी है। तो वहीं इधर अपहरण के आरोप में पकड़े गए उसी गांव के युवक को रनचिरई पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में रखा था। जिसने सोमवार को सुबह 9 से 10 बजे के बीच शौच जाने के बहाने थाने के ही शौचालय में गया और वहां ब्लेड से अपना गला और हाथ काट लिया। कुछ देर बाद वहां मौजूद स्टाफ को इसकी जानकारी लगी। तो अफरा-तफरी मच गई और फिर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। तत्काल पुलिस की गाड़ी से उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई।

संजीवनी 108 को भी फोन लगाया गया था। जो खल्लारी के पास मिली। फिर घायल को गुंडरदेही अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां अब हालात खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुंडरदेही थाना प्रभारी रोहित मालेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन की कड़ी निगरानी में आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक का इलाज चल रहा है।

You cannot copy content of this page