बेटियों की बड़ी उपलब्धि- दीदी से प्रेरणा लेकर दो छोटी बहनों ने भी कराते में जीता गोल्ड मेडल, टीम का किया नेतृत्व, इनके कारण छग बनी विजेता



छग की टीम बनी नेशनल कराते में विजेता

बालोद/जगन्नाथपुर । ग्राम कोबा की रहने वाली एथलेटिक्स की इंटरनेशनल खिलाड़ी दीप्ति साहू की दो छोटी बहनों ने नेशनल कराते में गोल्ड मेडल लाया है। इस उपलब्धि पाकर जब तीनों बहने गांव आई तो ग्रामीणों ने उनका बाजेगाजे के साथ स्वागत किया। पिछले 1 साल से दीप्ति कराते में भी पारंगत हो गई है और वह दूसरी बेटियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी देती है। दीप्ति साहू कोच भी बन गई है । पिछले दिनों अभनपुर राजिम में नेशनल कराते चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जहां दीप्ति ग्राम कोबा सहित बालोद जिले के अलग-अलग गांव से कई खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में शामिल हुई। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के नाम बालोद जिले की टीम के बदौलत 28 मेडल जीते गए। जिसमें 12 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक, छह कांस्य पदक थे और इसी के बलबूते छत्तीसगढ़ को इस नेशनल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भी प्राप्त हुआ।

क्रमशः प्रेरणा, चंचल ,दीप्ति साहू कोच व प्रियांशु साहू

बड़ी बात यह है कि कोच दीप्ति साहू की अन्य दो सगी बहन प्रेरणा साहू 11 वर्ष, चंचल साहू 15 वर्ष भी गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। इसी तरह कोबा गांव से एक छात्र प्रियांशु साहू ने भी गोल्ड मेडल जीता है। बड़ी दीदी से प्रेरणा लेकर उनकी दो छोटी बहन भी एथलेटिक्स और कराते में अभ्यास करती रहती है। जिससे दोनों ने सफलता हासिल की है। इस सफलता से कोबा, जगन्नाथपुर सहित आसपास के गांव के लोगों में हर्ष का माहौल है और इसे एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है। दीप्ति की बहन प्रेरणा ने सब जूनियर 11 वर्ष वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है तो चंचल ने जूनियर वर्ग 16 वर्ष में गोल्ड मेडल जीती है। ज्ञात हो की दीप्ति व उनकी दो बहने कोबा के रहने वाले किसान व मोटर पंप मैकेनिक भजन साहू व गृहणी मंजू साहू की बेटियां हैं। पूर्व में दीप्ति इंटरनेशनल एथलेटिक्स में प्रतिभा दिखा चुकी है। जिस पर उसे कई मंचों में सम्मान भी प्राप्त हो चुका है और वह बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। पिछले साल से वह स्कूली बच्चों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने कराते भी सिखाती है। तो वही रोज सुबह अपनी बहनों व गांव के अन्य बच्चों को भी दौड़ व कराते की ट्रेनिंग देती है।

यहां हुआ था आयोजन

फेडरेशन कप 2021 का आयोजन छत्तीसगढ़ यूनाइटेड सोतोकान कराते डू एसोसिएशन के माध्यम से अभनपुर राजिम में 27 व 28 फरवरी को आयोजित हुआ था। जिसमें दीप्ति साहू भी आयोजक सदस्य है और सेंसेई की उपाधि भी उसे प्राप्त हो चुकी है। दीप्ति व उनकी बहनों ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा बड़े पिता रिमन साहू, बड़ी ओमिन साहू सहित अपने गुरुजन को दिया है। उक्त प्रतियोगिता में क्योसी हैदर अली प्रेसिडेंट यूएसके इंडिया, सिहान वरुण पांडे प्रदेश अध्यक्ष इंडियन सोतोकान कराते एसोसिएशन, सेंसई उपेंद्र प्रधान सचिव कराते एसोसिएशन व अन्य प्रमुख मौजूद रहे। उक्त नेशनल स्तर की प्रतियोगिता कलाम कोठरी अभनपुर राजिम में हुई थी। जिसमें 15 राज्य उड़ीसा, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश व अन्य राज्यों से खिलाड़ी शामिल हुए। डौंडी ब्लाक से राधिका हिडको गोल्ड मैडल ,  राखी भुआर्य डौंडी लोहारा गोल्ड मैडल ,योगिता साहू (गुरुर ब्लाक गोल्ड मैडल) , राविना साहू ( सिल्वर मेडल) के साथ बालोद को कुल 28 मैडल मिलें.

You cannot copy content of this page