आखिर प्रयाग राज गंगा में योगी सरकार के खिलाफ क्यों लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद ? नदी में चला रहे नाव, पढ़िये ये बड़ी खबर



बालोद– इन दिनों संसदीय सचिव व गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद  01-03 मार्च तक उत्तरप्रदेश प्रवास पर हैं, जहाँ पिछड़ा वर्ग विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा “नदी अधिकार यात्रा : 01 से 20 मार्च 2021” आयोजित है, जो प्रयागराज क्षेत्र के बसवार गांव से प्रारंभ हो कर माझी घाट बलिया तक होगी। जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार के संरक्षण में पुलिस द्वारा निषाद समाज के लोगों पर की जा रही कार्यवाही के विरोध में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पदयात्रा में सम्मिलित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा बालू माफिया और बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए निषाद समाज के लोगों पर बर्बरतापूर्वक कार्यवाही किया जा रहा है। सदियों से नदियों, तालाबों, झीलों के हकदार रहे निषाद समाज को बालू, मोरंग निकालने मछली मारने तक पर प्रतिबंध लगाया गया है। विगत 4 फरवरी को भाजपा सरकार के संरक्षण में निषाद समाज के लोगों पर पुलिसिया हमला हुआ, दर्जनों नाव तोड़ी गई। समाज की महिलाओं पर लाठियों बरसाई गई । दहशत फैलाने के उद्देश्य से कुत्तों का झुंड घुमाया गया । गाँव के लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बसवार गांव की घटना इकलौती नहीं है, गोरखपुर, वाराणसी क्षेत्र में भी कई उदाहरण है जहां सत्ता में बैठे लोगों द्वारा समाज को उत्पीड़ित किया गया है। इन सभी घटनाओं को लेकर उ.प्र. कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा यह अधिकार यात्रा प्रारंभ किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर मछुआरा समाज में कुंवर सिंह निषाद काफी लोकप्रिय है, जिसके कारण तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी (मछुवा प्रकोष्ठ) का कार्यकारिणी सदस्य बनाया था।

श्री निषाद पिछले वर्ष भी केरल व आंध्रप्रदेश में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। अब यूपी में इस आन्दोलन का मोर्चा संभाल रहे हैं नदी अधिकार यात्रा में वे खुद स्थानीय लोगों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रहे उनके साथ नदी में नाव चला रहे हैं उनका भरपूर समर्थन कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज क्षेत्र के बसवार गांव से प्रारंभ नदी अधिकार रैली आज दूसरे दिन मवैया गांव से प्रारंभ हुई।

आज पदयात्रा में कुंवर सिंह निषाद सम्मिलित हुए एवं पूरे प्रदेश के निषाद समाज के प्रतिनिधि यात्रा का हिस्सा बने। आज के इस यात्रा में मवैया, लवायन कला, लवायन खुर्द, मनैया कछार से होते हुए डीहा गांव पहुंची। जहाँ गांव के चौपाल में आमसभा आयोजित किया गया । इस दौरान श्री निषाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए नदी अधिकार यात्रा के बारे में बताएं की निषाद समाज का पुलिसिया उत्पीड़न बंद करो, इन पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लो। कांग्रेस पार्टी निषाद समाज को उनका हक – अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You cannot copy content of this page