⚠️ LIVE: सदर बाजार अतिक्रमण पर घमासान, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का नपा घेराव जारी



बालोद। सदर बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन लगातार जारी है, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।


भेदभाव का आरोप, जवाब की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि
नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव किया जा रहा है।
इसी के विरोध में वे प्रशासन से स्पष्ट जवाब मांगते हुए डटे हुए हैं।


नगर पालिका अध्यक्ष को बाहर बुलाने की जिद

प्रदर्शनकारी नगर पालिका अध्यक्ष को बाहर आकर सीधे जवाब देने की मांग पर अड़े हैं।
उनका कहना है कि जब तक उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा,
प्रदर्शन खत्म नहीं किया जाएगा।


सीएमओ की समझाइश भी बेअसर

मौके पर पहुंचे सीएमओ द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की गई,
लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर कायम हैं और विरोध जारी है।


पुलिस प्रशासन अलर्ट, हालात पर नजर

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मौके पर तैनात है,
ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।


बढ़ सकता है विवाद

सदर बाजार अतिक्रमण का मामला अब तूल पकड़ चुका है, और जिस तरह से प्रदर्शन जारी है, उससे आने वाले समय में विवाद और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इधर पालिका सूत्रों के मुताबिक यह बात निकल कर आ रही है कि ***अतिक्रमण हटवाने का मुख्य कार्य आदेश जिला प्रशासन की ओर से हुआ था । जो भी नापजोख हुआ था जिला0प्रशासन ने कराया था। नगर पालिका , कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्य कर रही है। अब विवाद बढ़ने लगा तो जिला प्रशासन ने सब जवाबदारी नगर पालिका प्रशासन पर डाल दिया है और स्वयं मामले से पीछे हटते नजर आ रहे हैं।***

You cannot copy content of this page