DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय सीनियर वेटलिफ्टिंग में बालोद जिला उपविजेता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

बालोद।राज्य स्तरीय सीनियर वेटलिफ्टिंग में बालोद जिला उपविजेता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयनबालोद। दिनांक 9 से 11 जनवरी 2026 तक रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बालोद जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बालोद जिले से 8 महिला एवं 8 पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 163 अंक अर्जित कर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि के आधार पर बालोद जिले की महिला खिलाड़ी कुमारी चंचल रावते एवं कुमारी चंद्रहासिनी पाटिल का चयन 4 से 12 फरवरी 2026 तक मोदीनगर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है।इसी प्रकार आगामी माह 14 फरवरी 2026 को रायपुर में आयोजित होने वाले नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए भी बालोद जिले की महिला खिलाड़ी कुमारी चंचल राउत, कुमारी पुष्पा ध्रुव, कुमारी हेमशिखा एवं कुमारी हेमा मंडावी का चयन हुआ है।इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, बालोद जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष श्री आर.पी. यादव, सचिव नरेंद्र कुमार साहू, कोच प्रकाश देशमुख, जितेंद्र पटेल, संतोष वासनिक, संदीप दुबे, शार्दुल मीनपाल, कन्हैया शर्मा तथा फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद के सदस्य आकाश मेश्राम, सुषमा ढीमर, रिया ठाकुर, भूमिका ढीमर, दीपांशु साहू सहित समस्त खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।बालोद जिले की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खेलों के प्रति उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना है।

। दिनांक 9 से 11 जनवरी 2026 तक रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बालोद जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बालोद जिले से 8 महिला एवं 8 पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 163 अंक अर्जित कर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि के आधार पर बालोद जिले की महिला खिलाड़ी कुमारी चंचल रावते एवं कुमारी चंद्रहासिनी पाटिल का चयन 4 से 12 फरवरी 2026 तक मोदीनगर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
इसी प्रकार आगामी माह 14 फरवरी 2026 को रायपुर में आयोजित होने वाले नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए भी बालोद जिले की महिला खिलाड़ी कुमारी चंचल राउत, कुमारी पुष्पा ध्रुव, कुमारी हेमशिखा एवं कुमारी हेमा मंडावी का चयन हुआ है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, बालोद जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष श्री आर.पी. यादव, सचिव नरेंद्र कुमार साहू, कोच प्रकाश देशमुख, जितेंद्र पटेल, संतोष वासनिक, संदीप दुबे, शार्दुल मीनपाल, कन्हैया शर्मा तथा फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद के सदस्य आकाश मेश्राम, सुषमा ढीमर, रिया ठाकुर, भूमिका ढीमर, दीपांशु साहू सहित समस्त खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बालोद जिले की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खेलों के प्रति उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page