DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

बालोद। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ संस्था के प्राचार्य श्री अरुण कुमार साहू के द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को उनके आदर्शों को उनके कार्यों को विस्तार पूर्वक छात्रों एवं स्वयंसेवकों को बताया। प्राचार्य ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो के धर्मसभा में अमेरिका वासियो को और विश्व के अन्य धर्मचारियो को भाई बहन से संबोधित कर दुनिया को अपनत्व का संदेश दिया। साथ ही बताया कि स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना, दिन दुखियो, पीड़ित व्यक्तियों के सेवा के उद्देश्य से किया था। आज भी भारत एवं विश्व के कई देशों में रामकृष्ण मिशन संचालित है। व्याख्याता श्री द्वारिका प्रसाद सिंह, श्रीमती वंदना शर्मा, श्री भगवत प्रसाद साहू ने भी स्वामी विवेकानंद के विषय में उनकी शिक्षाओं सिद्धांतो के विषय में बताया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक एवं अन्य छात्र छात्रा भी भाग लिए और स्वामी विवेकानंद की जीवनी या उनके संबंध में कविताएं प्रस्तुत किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हरिश्चंद्र पटेल ने किया।

You cannot copy content of this page