DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालविवाह- दुल्हन के घर आज जाने वाली थी बारात, विभाग को मिली खबर नाबालिग है दूल्हा, रातों-रात रुकवाई शादी

 बालोद। ग्राम सिब्दि में एक नाबालिग दूल्हे की शादी होने जा रही थी। पर दूल्हा 19 साल 3 माह का था। इसकी जानकारी मिलने के बाद रातों-रात प्रशासन ने शादी रुकवा दी। दरअसल में मंगलवार को दूल्हे की बारात ग्राम निकुम में जाने वाली थी। बड़ी बात यह है कि जिसके साथ उसकी शादी होने वाली थी वह दुल्हन भी नाबालिग थी। जिसकी उम्र 17 साल आठ माह है। दोनों नाबालिग होने की स्थिति में शादी मुमकिन नहीं थी। इसकी खबर ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन को मिलने के बाद रात को ही बाल संरक्षण अधिकारी , तहसीलदार अर्जुन्दा ममता व सुरेगांव थाना प्रभारी अमित तिवारी व अन्य टीम पहुंची और देर रात 1 बजे तक संबंधित को समझाइश के बाद शादी स्थगित की गई। बताया जाता है कि निकुम में जहां पर आज बारात जाने वाली थी। वहां दो बेटियों की शादी थी। उक्त परिवार गरीब है। यह सोच कर शादी कर रहे थे कि एक साथ दोनों की शादी हो जाएगी। पर दूसरी लड़की की उम्र 18 साल भी नहीं हुई थी। इधर जिसके साथ शादी हो रही थी उस दूल्हे की उम्र अभी 19 साल 3 माह थी। दूल्हे की उम्र 21 साल से अधिक होनी चाहिए और दुल्हन की उम्र 18 साल से अधिक पर यहां दोनों ही नाबालिग निकले। इसके बाद देर रात समझाइश के बाद शादी स्थगित करवाई गई और बाल विवाह होने से रोका गया।

बता दें कि उक्त बाल विवाह की जानकारी अगर प्रशासन को नहीं मिलती तो फिर आज नाबालिग शादी के सात फेरे ले लिए होते। सिब्दि में उक्त परिवार के घर शादी का कार्ड बट गया था। मंडप सज गया था। तेल हरदी का रस्म हो चुका था। मंगलवार को आज निकुम में बारात जाने वाली थी। पर इसके पहले ही देर रात को प्रशासन  की टीम पहुंच गई और संबंधित लोगों को समझाइश दी गई। फिर उन लोगों ने शादी स्थगित की।

You cannot copy content of this page