DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में 10 नवंबर को किया जाएगा यूनिटी मार्च 2025 का आयोजन, देखिए क्या रहेगा रूट

माँ गंगा मईया मंदिर झलमला से शुरू होकर नया बस स्टैण्ड बालोद पहुँचकर होगा यूनिटी मार्च पदयात्रा का समापन
बालोद-
जिला प्रशासन बालोद एवं ख्ेाल एवं युवा कल्याण विभाग माय भारत बालोद के संयुक्त तत्वाधान में जिले में 10 नवंबर 2025 को सुबह 07 बजे से यूनिटी मार्च 2025 का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर ने बताया कि जिले में युनिटी मार्च माँ गंगा मैय्या मंदिर प्रांगण झलमला से शुरू होकर झलमला बस स्टैण्ड, झलमला हायर सेकण्ड्री स्कूल से ग्राम सिवनी ग्राम होते हुए मुख्य मार्ग जिसके पश्चात् मुख्य मार्ग बालोद की ओर गंजपारा स्थित दुर्गा मंदिर बालोद से दांया सदर बाजार, सब्जी मार्केट से मधु चौक , कचहरी चौक से नया बस स्टैण्ड बालोद पहुंचकर युनिटी मार्च पदयात्रा का समापन होगा। उल्लेखनीय है कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150वीं जयंती के अवसर पर युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाने, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने और एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान देते हुए पूरे राज्य में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। यूनिटी मार्च में गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं खिलाड़ी, अधिकारी-कर्मचारी, समाज के पदाधिकारी व समान्नीय जन, ग्रीन कमाण्डो, स्वच्छता दीदी, नल-जल मित्र इत्यादि सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। उन्होंने जिले के सभी गणमान्य नागरिकों, बच्चे, युवा वर्ग को इस अखण्ड भारत की एकता यात्रा में अधिक से अधिक शामिल होकर ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ को एकजुट होकर साकार करने को कहा है।

You cannot copy content of this page