DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुकुल विद्यापीठ बालोद में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

बालोद- नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल विद्यापीठ बालोद में आज 7 नवंबर 2025 को राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता एवं वंदे मातरम व राष्ट्र से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ।

निबंध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में खुशी ठाकुर कक्षा 8वी प्रथम जिज्ञासा निर्मलकर कक्षा 7वीं द्वितीय स्थान पर रही सीनियर वर्ग में वैष्णवी सोनी कक्षा 12वीं प्रथम तथा जिव्यानी कुलदीप कक्षा 11वीं द्वितीय स्थान पर रही, रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से प्रथम स्थान पर साक्षी सारथी कक्षा 7वी तथा द्वितीय स्थान पर रेणुका कक्षा 7वीं रही, सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर तेजस्वी मानिकपुरी कक्षा 12वीं तथा द्वितीय स्थान पर भूमिका बोरकर कक्षा 12वीं रही।

साथ ही राष्ट्रभक्त से ओतप्रोत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का जो आयोजन हुआ उसमें 6 ग्रुप भाग लिए थे जिसमें महात्मा गांधी ग्रुप से मेघा मरकाम, पूनम साहू मीना ठाकुर प्रथम स्थान पर तथा भगत सिंह ग्रुप से पूजा निषाद,दीपाली ठाकुर और वैष्णवी सोनी रही। यह कार्यक्रम छात्रसंघ के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। साथ ही विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री कमल नारायण,श्रीमती के के साव, श्री एस बैरागी,श्री जी एल साहू, श्री धीरज पाठक,श्री गोवर्धन साहू श्री चिराग वर्मा, श्री छगन यादव,श्री दीपक कुमार साहू,श्री पुरुषोत्तम ठाकुर,श्री राहुल साहू,श्री भीमेंद्र साहू,श्रीमती उर्मिला बरतिया,श्रीमती अनीता कौशिक, श्रीमती उर्मिला साहू,सुश्री चेतना सिंह,श्रीमती हेमलता यादव,सुश्री यामिनी यूके,सुश्री रेनू यादव,सुश्री पायल देवांगन,एवं सभी स्टॉफ उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page