DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला कमांडो बन सेवा करने के लिए सरपंच सहित 30 महिलाओं ने दिखाई जागरूकता, धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र से गुंडरदेही पहुंची प्रशिक्षण लेने

बालोद। सेवा ही महिला कमांडों की पहचान है, इस बात को चरितार्थ करते हुए 30 महिला कमांडो ने भरदा ब्लॉक मगरलोड जिला धमतरी से गुण्डरदेही आकर प्रशिक्षण प्राप्त किया । सामाजिक बुराईयों का खात्मा, अच्छाइयों को प्रोत्साहित करने तथा शासन की जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन पहुंचाते हुए योग्य व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके, इस उद्देश्य पूर्ति हेतु सन 2006 से स्वयं सेवी सामाजिक महिला कमांडों के रूप लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भरदा विकास खंड मगरलोड जिला धमतरी से 30 महिला कमांडों का दल सरपंच भानुप्रियंका के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए गुण्डरदेही कार्यालय पहुंचे थे। पद्मश्री समशाद बेगम ने बतलाया कि ये महिलाएं स्व प्रेरित होकर कमांडो बनना चाहती हैं। इन्हें आज मेरे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमें उन्हें किसी भी हालत में कानून अपने हाथों में नहीं लेने कहा गया । रात्रि कालीन गश्त करने तथा गांधीवादी तरीके से कार्य करते हुए एकता भाईचारा को बढ़ावा देते हुए शांति स्थापित करने, डेली डायरी लिखने तथा प्रलोभन में नहीं आने हिदायत दिया गया।

भानुप्रियंका सरपंच ने कहा कि उन्हें महिला कमांडों का कार्य बहुत ही अच्छा लगा है और वह इन कमांडो का भरपूर सहयोग करेगी। केसर महिला कमांडों ने बतलाया उन्हें पद्मश्री शमशाद बेगम द्वारा दिया गया प्रशिक्षण बहुत ही अच्छा लगा। हम लोग जो भी प्रशिक्षण प्राप्त किए है उसी अनुसार कार्य करेंगे और नशामुक्त भारत एवं ग्राम को संभव करके दिखलाएंगी। इस अवसर पर लोकेश साहू, पूनम साहू, पुष्पा जयंती, आशो बाई, हेमीन, बृज बाई, कुलेश्वरी, यमुना विशेष रूप से उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page