शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में दिखाया अपना जौहर



बालोद। बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 का आयोजन समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ विभाग द्वारा रायपुर के शासकीय शिक्षण महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर में आयोजित किया गया था। उप संचालक अजय पिल्लई और कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती मुक्ति बेस , कार्यक्रम प्रभारी नीलम कुशवाहा द्वारा चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर तक किया गया था। इस कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं को अलग-अलग दिन प्रदर्शित करना था जिसमें राज्य भर के अनेक बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालोद जिला नोडल सुश्री एनुका शार्वा के मार्गदर्शन में सभी विधा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। विद्यालय स्तर पर मार्गदर्शन करते हुए सुश्री एनुका शार्वा ने लुप्त होती पारंपरिक वाद्य यंत्र लेकर छत्रेश (मोहरी), पंकज (डमऊ), राहुल (ताशा), और ओमान (डफड़ा), ने देवी स्तुति, गौरी गौरा, जस गीत और राउत नाचा के धुनों का प्रदर्शन किया, साथ ही साथ मंच सज्जा के लिए जोत जवारा, गौरी गौरा का भी प्रदर्शन किया गया। इसी प्रकार हेमंत साहू के मार्गदर्शन में चित्रकारी में हेमा रावटे ने मंडला आर्ट में प्रस्तुति देते हुए, बुद्ध के साथ विभिन्न वन्य प्राणियों को दर्शाने का प्रयास किया। राज्य स्तरीय कला उत्सव में सुश्री शार्वा के मार्गदर्शन में विद्यालय के पांच बच्चों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। राज्य स्तरीय कला उत्सव में मुख्य निर्णायक के रूप में पद्मश्री भारतीय बंधु, रेखा जल छत्री, रमा दत्त जोशी, मनोज पटेल, राखी रॉय जैसे दिग्गज हस्ती उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु नवाचार रचनात्मक कला साहित्य को आगे लाने का प्रयास किया जाता है। उप संचालक अजय पिल्लई के अनुसार गत वर्ष विलुप्त होती शहनाई वाद्य यंत्र को आगे लाने की बात कही गई थी, जिस पर कार्य कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वाद्य यंत्र शैली में गड़वा बाजा जिसमें शहनाई के साथ प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में उपसंचालक महोदय को बालोद जिला टीम की तरफ से मंगतू बाबा में चढ़ाया जाने वाला घोड़ा भेंट किया गया। बच्चों की सफलता और सुश्री एनुका शार्वा के मार्गदर्शन पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम और उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, एस एम डी सी अध्यक्ष लीलेंद्र सिन्हा, सदस्य रवि लोढ़ा, अनिल यादव, वरिष्ठ व्याख्याता एल के ठाकुर, प्रदीप मेश्राम, आर एस देशमुख, डी आर साहू, संगीता वैदे, हेमपुष्पा नाइक, छाया नंदा, डुप्ले साहू, लवन साहू, सौरभ शर्मा, हेमंत साहू, कपिल पटेल तथा समस्त शैक्षिक स्टाफ ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।
लगातार विकासखंड से राज्य स्तर में विद्यार्थियों को प्रतिनिधित्व करने पर ए पी सी लेखराम साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अश्वन साहू, पवन मालेकर, एस सी जांगड़े ने शुभकामनाएं प्रेषित किया इसी क्रम में सहायक समग्र शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष संभव देवांगन अनिल दिल्लीवार, खेमंत साहू ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

You cannot copy content of this page