DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी में हादसा, दो बाइक में टक्कर, 6 आए चपेट में, पढ़िए पूरा मामला

डौंडी। गोटूल मुंडा मेन रोड के पास रात करीब 9:00 बजे दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें कुल 6 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी संजीवनी 108 के डीएम अविनाश पांडे के जरिए मिलने के बाद संजीवनी 108 डौंडी की टीम से ईएमटी राकेश साहू, पायलट विष्णु साहू मौके पर पहुंचे और घायलों को डौंडी अस्पताल लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक घायलों का नाम संजय भुआर्य 32 वर्ष, चंद्रकांत 22 वर्ष, दिवेश कुमार 20 वर्ष तीनों मनकुंवर के रहने वाले हैं। तो वही रोशन 20 साल, शैलेंद्र 17 साल और संजीव 17 साल का बताया जा रहा है।

You cannot copy content of this page