DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अब इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई से वंचित नहीं होंगे अर्जुन्दा के बच्चे, संसदीय सचिव के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुआ मोहल्ला क्लास

अर्जुन्दा – अर्जुन्दा शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल गुंडरदेही में संचालित है। अंचल के करीब 35 छात्र छात्राएं इस स्कूल में दाखिला ले चुके है। किंतु कोरोना की वजह से स्कूलें बंद है। गुंडरदेही में मोहल्ला क्लास वहां के शिक्षकों द्वारा संचालित किया जा रहा है। पर अर्जुन्दा अंचल के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे थे। सबसे बड़ी समस्या बच्चों को लाने ले जाने की थी।

इस समस्या के निदान के लिए इंग्लिश मीडियम की प्रधान पाठिका सविता यादव ने पालको को सुझाव दिया कि एक मोहल्ला क्लास अर्जुन्दा में शुरू किया जाए। पालको की सहमति के आधार पर आज मोहल्ला क्लास का उदघाटन संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के मुख्य आतिथ्य व अर्जुन्दा नगर पंचायत के अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

संसदीय सचिव ने सभी बच्चो का मिठाई खिलाकर कक्ष में स्वागत किया। पढ़ लिखकर कलेक्टर, डॉक्टर इंजीनियर बनने हेतु शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर शाला की प्रधानपठिका सविता यादव, किरण देशमुख, तोमन देवांगन, पनेश्वर साहू, रौना मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक प्रवीण लोनहारे, सेनि प्राचार्य तुलसी राम खोब्रागढ़े,  हरि साहू, संतोष गुप्ता, दिनेश झवर, अरविंद यादव, पुष्पलता लोनहारे व शिक्षक सारथी गीताजंली साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page