DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कंवर के मां चंडी मंदिर प्रांगण की साफ सफाई की गई

गुरुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंवर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम कंवर के मां चंडी मंदिर प्रांगण की साफ सफाई का कार्य किया गया। के. आर. भंडारी व शैलेंद्र साहू के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां चंडी देवी के दर्शन कर बच्चे गदगद हुए और नवरात्रि के प्रारंभ से पूर्व साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से कुमारी चेतना गीतांजली,चुनिशा,जयश्री, जानवी,यामिनी,राहुल कुमार,थानेश्वर,पीयूष कुमार,की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह कार्यक्रम सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में एक साथ एक पखवाड़े तक जारी रहेगा। जिसमें प्रतिदिन अलग अलग थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे । विकास खण्ड -गुरूर के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शिक्षक बच्चे और जनता बढ़-चढ़कर भाग ले रही है।

You cannot copy content of this page