बालोद– साइबर अपराधों से आमजनों को सतर्क करने एसबीआई बालोद एवं बालोद पुलिस की जागरुकतामय अभिनव पहल सामने आई है। शनिवार को बालोद पुलिस एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा बालोद के सौजन्य से बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम एवं आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु “SBI साइबर जागरूकता रथ (ऑडियो विजुअल वेन)” का शुभारंभ किया गया। रथ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका श्रीमती मोनिका ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय श्री देवांश सिंह राठौर, रक्षित निरीक्षक श्रीमति रेवती वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक SBI श्री संजय प्रसाद, मुख्य शाखा प्रबंधक SBI बालोद श्री गौरव भटनागर एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री शिशुपाल सिन्हा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस तरह होगी साइबर जागरूकता रथ की गतिविधियां
रथ शहर के प्रमुख स्थानों पर भ्रमण करते हुए नुक्कड़ नाटक एवं ऑडियो-वीजुअल प्रस्तुति के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करेगी।जागरूकता रथ पर साइबर अपराध से बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
ASP एवं SDOP बालोद द्वारा आमजन को दिए गए मुख्य संदेश
किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी को भी OTP, MPIN या पासवर्ड न बताएं। मोबाइल पर आए संदिग्ध लिंक, मैसेज या APK ऐप डाउनलोड/ओपन न करें।
धोखाधड़ी के किसी भी प्रयास की तुरंत सूचना पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन को दें।
क्या है पहल का उद्देश्य
आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना।जागरूकता के माध्यम से धोखाधड़ी की घटनाओं में कमी लाना। “सतर्क नागरिक – सुरक्षित समाज” का संदेश जन-जन तक पहुँचाना।
एसबीआई बालोद के ब्रांच मैनेजर भटनागर जी ने बताया कि यह रथ बालोद जिले में दिनांक 20 सितंबर एवं 21 सितंबर को अलग-अलग स्थान में जाकर साइबर सतर्कता अभियान करेगी। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है।
भ्रमण रूट एवं तिथियाँ
दिनांक 21 सितंबर एवं 22 सितंबर को साइबर जागरूकता रथ निम्न स्थानों पर भ्रमण करेगा:- बस स्टेशन बालोद,घड़ी चौक,बुधवारी बाजार बालोद,उन्नति प्लाजा, सिविल लाइन्स बालोद,कृषि उपज मंडी समिति बालोद,गौरा चौक बालोद
जय स्तम्भ चौक,कांग्रेस भवन चौक बालोद,दुर्गा देवी मंदिर, गंज पारा बालोद,जनपद पंचायत बालोद ।
