DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धानापुरी में नवरात्र महोत्सव 22 सितंबर से,होंगे विविध आयोजन

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम धानापुरी में नवरात्र महोत्सव का आयोजन जय ज्वाला दुर्गा उत्सव समिति और समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में किया जा रहा है। यह महोत्सव 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजन का यह 33 वा वर्ष है। जिसके तहत प्रमुख रूप से 22 सितंबर को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा होंगे। अध्यक्षता सरपंच खोमन लाल सिन्हा करेंगे। विशेष अतिथि चारामा नगर पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर नागराज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के अध्यक्ष तामेश्वर साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के महामंत्री सुमित राजा राजपूत, जनपद पंचायत गुरुर से अजीत कुंजाम, पाल सिंह भूआर्य , राजश्री क्षत्रिय, रेशमा सिन्हा, प्रभा ठाकुर, केजू राम साहू सहित अन्य होंगे। इसी तरह समापन समारोह 2 अक्टूबर के मुख्य अतिथि सिंचाई विभाग धानापुरी से धनराज सिंह होंगे। अध्यक्षता ग्राम विकास समिति अध्यक्ष लेख राम सिन्हा करेंगे। विशेष अतिथि उप सरपंच उतरा सिन्हा ,ग्रामीण पटेल शिव प्रसाद सलाम, सचिव विशंभर सिन्हा ,कोषाध्यक्ष महेश नागवंशी, सोमन लाल, मदनलाल , फकीर राम सहित अन्य होंगे। आयोजक समिति के अध्यक्ष लेख राम सिन्हा, धर्मराज सिन्हा उपाध्यक्ष ने बताया कि मनोकामना ज्योत कलश इस नवरात्रि भी जलाए जाएंगे। ज्योति कलश स्थापना 22 सितंबर सोमवार को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच होगी। पंचमी पर 27 सितंबर शनिवार को पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सुबह 11 बजे से होगा। महानवमी पूजन भंडारा का कार्यक्रम 1 अक्टूबर बुधवार को सुबह 10 बजे से होगा। विसर्जन एवं शोभायात्रा के साथ 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। पंचमी पर जय मां काली सांग बाना प्रदर्शन होगा। साथ ही दशहरा विसर्जन शोभायात्रा पर श्री रुद्राक्ष भजन माला करंजा भिलाई दिनेश वर्मा की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा नवरात्र में रात्रि कालीन कार्यक्रम के अंतर्गत अलग-अलग दिन विविध आयोजन रखे गए हैं। जिसमें 22 सितंबर को भव्य रास गरबा प्रतियोगिता, 23 सितंबर को जय श्री रामधुनी मंडली खुटेरी बालोद की प्रस्तुति, 24 को मनमोहना फाग मंडली बकली कुरूद की प्रस्तुति, 25 को विद्यादायिनी जश झांकी धनडोंगरी डोंगरगढ़ की प्रस्तुति, 26 को जय मां सरस्वती रामधनी परिवार देहान बांधा बाजार की प्रस्तुति, 27 को जय मां काली सांग बाना प्रदर्शन रामपुर वाले झलप जिला महासमुंद की प्रस्तुति, 28 को ज्योति विद्या जस झांकी परिवार फिंगेश्वरी गरियाबंद की प्रस्तुति, 29 को जय मां त्रिपुर सुंदरी राधा कृष्ण रामधुनी मंडली परेवाडीह जिला राजनांदगांव की प्रस्तुति, 30 सितंबर को राधा कृष्ण राउत नृत्य पार्टी खजरी घुमका की प्रस्तुति, 1 अक्टूबर को जय छत्तीसगढ़ बालक रामधुनी मंडली देवरी भखारा जिला धमतरी की प्रस्तुति होगी । 2 अक्टूबर को जय मां बस्तरहीन रामधुनी मंडली चमर्राटोला द्वारा रावण अंगद संवाद प्रस्तुति और रावण पुतला दहन होगा। विसर्जन एवं शोभा यात्रा पर भी विशेष आयोजन होंगे।

You cannot copy content of this page