भर्ती में पहुंची थी शातिर मीना, पर पुलिस के सामने चली कुछ ना,फर्जी एडमिट कार्ड से पुलिस भर्ती में गई नेवारी की लड़की बनकर ऐसे पकड़ी गई, जेल दाखिल



जगन्नाथपुर/बालोद/बेमेतरा  – ग्राम नेवारीकला की रहने वाली बनकर गई मीना यादव को भिलाई की स्मृति नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीना पर आरोप है कि वह  बटालियन ग्राउंड में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों के जरिए फिजिकल टेस्ट पास करने आई थी। जो बीए फाइनल इयर की छात्रा है। उसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 420, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया और गुरुवार को उसे रिमांड पर जेल भेजा गया। जालसाज युवती एडमिट कार्ट पर लिखे रोल नंबर से पकड़ी गई है। पुलिस के मुताबिक  उसने अपने नाम से मिलते जुलती युवती के प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकाला। उसमें अपनी फोटो चिपका दी। पिता का नाम और जिला बदल दिया। दस्तावेज में हेरफेर करने के बाद उसने नकली एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी करवाकर फिजिकल टेस्ट देने पहुंच गई थी। आरोपी युवती के दस्तावेज की जांच में पता चला कि जिस रोल नंबर का प्रवेश पत्र लेकर वह आई है। उस रोल नंबर की परीक्षार्थी पहले ही फिजिकल टेस्ट देकर जा चुकी है। इसके बाद बीए की छात्रा पर शंका हुई। दस्तावेज मिलान करने पर आरोपी युवती की पोल खुल गई। एसआई जेएल शांडिल्य ने बताया कि आरोपी युवती मीना (25) पिता लीलूराम यादव निवासी ग्राम नेवारीकला जिला बालोद है। आरोपी युवती ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने परीक्षा में शामिल होने के लिए दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की थी। उसने सबसे पहले अपने नाम से मिलता जुलता नाम वाली युवती की तलाश की। उसने MINA के स्थान पर MEENA लिख दिया। इसके बाद पिता RAMPRASAD के स्थान पर LILOO RAM लिखा। स्वंय की फोटो,अंगूठे का निशान और निवासी स्थान बेमेतरा की जगह बालोद लिखकर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर लिया था। इसके बाद फर्जी दस्तावेज की फोटोकॉपी करवा कर पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आ गई थी।

You cannot copy content of this page