DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा ने बताया दीनदयाल को युग ऋषि, मनाया उनकी पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस, देखिये जिले भर में कहां कैसे हुआ आयोजन?

बालोद– भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को बालोद जिले में भाजपाइयों ने विभिन्न बूथों व मंडल मुख्यालय में मनाया। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे जिला भाजपा द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया। सर्वप्रथम उपाध्याय जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर व्याख्यान माला के रूप में राष्ट्रवादी विचारधारा अंत्योदय प्रयत्न एवं जीवन पर्यंत कार्यों व विचारों पर जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे।

जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने उपाध्याय जी को युग ऋषि बताया। जिनका संपूर्ण जीवन त्याग समर्पण एवं विपरीत जीवन परिस्थितियों में भी प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक व उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानव दर्शन व अंत्योदय प्रयत्न आज बरसों बाद तथा युगो तक प्रासंगिक रहेंगे। प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू ने कहा कि उनके विचारों को आत्मसात कर भारतीय जनता पार्टी आज राष्ट्र सेवा करते हुए विश्व में अग्रणी पंक्ति पर खड़ा है। वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि उपाध्याय जी का विचार उस वक्त के समर्थन के युग में भी समर्पण के सिद्धांत रहा। समर्थन दिया या लिया जा सकता है जो दिमाग से होता है किंतु समर्पण हृदय से किया जाता है जिसको दिया जाता है, लिया नहीं जा सकता। समर्पण भाव से ही राष्ट्र सेवा राष्ट्रभक्ति से भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्य आज देश की प्रगति का सार है। अन्य वक्ताओं ने पंडित जी के जीवन पर्यंत कार्यों चिंतन व सिद्धांतों पर अपने विचार रखें।

जिसमें प्रमुख रुप से जिला महामंत्री किशोरी साहू, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शीतल नायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य होरीलाल रावटे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों का जिला भाजपा की ओर से स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव ने किया। आभार प्रदर्शन जिला मंत्री शरद ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री जयेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, मनीष झा, सुरेश निर्मलकर, दिनेश्वर बघेल, रुपेश सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू, पुष्पेंद्र चंद्राकर, प्रेम लता साहू, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश साहू, राजीव शर्मा, दानवीर साहू, शशि कांत निषाद, महिला मोर्चा खिलेश्वरी साहू, अबरार सिद्धकी, सुरेन्द्र देशमुख, हरीश कटझरे, हितेश कुमार, विक्रम ध्रुव, लोकेश श्रीवास्तव, संदिप सिन्हा, गजेन्द्र यादव, सकुन गौतम, प्राची ललवानी, पंकज चौधरी, मितेश साहू, ढालेन्दर सार्वा, अनिश राजपूत, दानेश्वर मिश्रा, वीरेन्द्र साहू, रमेश गुज्जर, कासिम कुरैशी, अब्दुल इब्राहिम, संतोष कौशिक,पोषण बन्पेला, नोहरु जनयक, राकेश शिव धरमगुडे, कोशरे, अरुण साहू, विक्रम ललवानी , हितेश्वरी कौशिक, कल्याणी कौशिक, यसोदा राव, चन्द्र्प्र्भा गुप्ता उपस्थित रहे।

ग्रामीण मंडल का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल द्वारा आज जिला कार्यालय बालोद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई। पंडित दीनदयाल जी के विषय पर अपनी बात रखते हुए राकेश यादव जिला उपाध्यक्ष ने बताया उनकी जन्म से लेकर के अंतिम सांस तक देश के लिए उनका समर्पण का भाव देश में एकता की भाव पैदा करना अंत्योदय की भाव और प्रत्येक व्यक्ति तक सुख समृद्धि के मार्ग प्रशस्त हो इस दिशा में उन्होंने जन्म से लेकर के युवावस्था तक हमेशा निरंतर देश की प्रगति और देश के विकास के लिए विचारक थे। स्वागत भाषण प्रेम साहू ने किया।

बैठक का संचालन महामंत्री दानेश्वर मिश्रा ने किया। प्रमुख रूप से कृष्ण कांत पवार जिला अध्यक्ष, पवन साहू प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा, राकेश यादव जिलाउपाध्यक्ष , प्रेम साहू, मंडल अध्यक्ष, बिरेन्द्र साहू, दानेश्वर मिश्रा, महामंत्री मंडल, प्रेमलता साहू जनपद अध्यक्ष , कृतिका साहू , दीपा साहू जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, खिलेश्वरी साहू पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति, अशवन बारले अनुसूचित जाति प्रदेश कार्यसमिति, अरुण साहू युवामोर्चा, चित्रसेन साहू युवामोर्चा, दानवीर साहू युवामोर्चा, ओमप्रकाश रात्रे मंडल मंत्री, भोलाराम साहू, संजय हिरवानी , महेश्वर यादव उपस्थित रहे।

बाजार चौक करहीभदर में आयोजन

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण दिवस के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बाजार चौक करहीभदर में मनाई गई। जिसमें प्रमुख रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू, मंडल उपाध्यक्ष देवधर साहू, शक्ति केंद्र संयोजक गणेश साहू, मंडल महामंत्री बिरेन्द्र साहू, युवा मोर्चा मंत्री चित्रसेन साहू, भोम राज साहू, बुधरु राम साहू, तोरण सिन्हा, भारत सिन्हा, माखन तारम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा शहर मंडल बालोद का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को शहर मंडल ने उनके विचारों के अनुरूप शहर के अंतिम व्यक्तियों के बीच जवाहर पारा जैसे निचली बस्ती में उनकी विचारों को रखकर मनाया। मंडल के सदस्यों व वार्ड वासियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। फिर सभी ने एक साथ दीनदयाल को श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, कमलेश सोनी व अमित चोपड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए। बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जनसंघ के संस्थापक थे और जिन्होंने अपना सारा जीवन इस देश के लिए समर्पित किया। आज उनकी पुण्यतिथि और हम आपके बीच में उनके विचारों को लेकर आए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी सदा दीन दुखियों और अंत्योदय जैसी योजनाओं को लेकर उनकी सोच थी। वह चाहते थे सरकार की कोई भी योजनाएं हो कोई भी लाभ वह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उनका सपना था अगर भारत का अंतिम व्यक्ति खुश है तब तो आप की सरकार सफल है। आज छत्तीसगढ़ की 15 साल की भाजपा सरकार हो या देश में चल रही मोदी जी की सरकार सब दीनदयाल के विचारों को लेकर आगे बढ़ रही है।

अंत में बच्चों और वार्ड वासियों को बिस्किट चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी व आभार मंडल महामंत्री संतोष कौशिक ने किया। कमल पंपालिया,प्राची लालवानी,सरोजिनी साहू,मोहन कलिहारी,रमेश मालेकर, सुरेंद्र सारथी,रुपेश सोनकर,विक्रम लालवानी, डोमेन्द्र साहू, वीरेंद्र निर्मलकर, विश्वा राम, विनोद समेटकर, सुनील कुमार, ईश्वरी साहू, ममता साहू, जानकीबाई, मान कुंवर बाई, चुनेश साहू, सोमन बघेल, घुरदा बघेल, रतन बाई उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page