DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एनएचएम संविदा हड़ताली कर्मचारियों ने निकाली वेदना ज्योति रैली

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण/सविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को हड़ताल के 30वे वेदना ज्योति रैली निकाली गई। जिसमें सुबह कोविड में शहीदों को नमन शाम को मोमबत्तियां मशाल द्वारा,कोविड में गुजरे साथियों की फ़ोटो के साथ और बाद में शाम 6 बजे शहर के जयस्तंभ चौक पर मोमबत्तियां रखी। रैली जय स्तंभ चौक से सदर बाजार से हलधरनाथ योगी चौक से मधु चौक से पुनः जय स्तंभ चौक बालोद तक किया गया । शासन स्तर से जारी दमनकारी आदेश के बावजूद भी जिले सहित प्रदेश भर के सभी 16000 कर्मचारी अपनी जायद मांगो के लिए हड़ताल को निरंतर जारी रखे हुए हैं। हड़ताल में जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू, उपाध्यक्ष प्रेम , संरक्षक दिनेश खर्कवाल, मीडिया प्रभारी चंदन गिरी सदस्य मनोज, सुशील,सोनल गांधी,नीति यादव, मुनेश,यामिनी,प्रतिभा, चंद्रकला,मनीषा यादव, डॉ नीतू नारायण, योगिता साहू, दिव्या, कल्पना , डिंपल,रश्मि,मेघारानी, दिनेश्वरी,सुनील,योगेश साहू, डॉ इंद्र चंद्राकर, जीतेश्वरी, अनूप , विकाश , सचिन, प्रकाश राठौर, यशवंत , सरस्वती, ओरियंत, सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page