DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खेल से नेतृत्व क्षमता का विकास होता है : कुंवर निषाद

गुण्डरदेही। गुण्डरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद ग्राम भुसरेंगा में आयोजित एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। ग्राम भुसरेंगा में श्री श्री सिद्धिविनायक समिति एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होकर समिति के सदस्यों को आयोजन के लिए बधाई दिए। श्री निषाद ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है। खेल से ही नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खेल जीवन में मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए सिर्फ प्रतियोगिता के लिए नहीं, बल्कि खेल को अपने जीवन में शामिल करें। खेल में हिस्सा लेने पहुंचे प्रतिभागियों से कहा कि प्रतिस्पर्धाओं में जीत को ही अंतिम लक्ष्य मानकर नहीं खेलना चाहिए बल्कि खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के संकल्प के साथ खेल में शामिल होना चाहिए।
उद्घाटन समारोह में भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही, श्रीमती कुमुदिनी जितेंद्र साहू सरपंच, श्रीमती पूर्णिमा साहू, खेमलाल साहू, श्रीमती मथुरा ठाकुर, चंदूलाल ठाकुर, श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्रीमती भुवनेश्वरी ठाकुर, श्रीमती भानुमति साहू, कचरू साहू, श्रीमती राधिका यादव, ईश्वर साहू, शीतल साहू ,नरसिंह ठाकुर सहित श्री श्री सिद्धिविनायक समिति के समस्त सदस्य सहित कांग्रेसजन एवं ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page