DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ 18 सितंबर को देंगे ज्ञापन

बालोद। सोमवार को भारतीय किसान संघ जिला बालोद की मासिक बैठक गंगा मैया परिसर झलमला में संपन्न हुआ। बैठक में संघ द्वारा निर्णय लिया गया कि 18 सितंबर गुरुवार को सभी तहसीलों में अलग-अलग मांगो के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से बिजली कटौती बन्द किया जाए एवं घरेलू बिजली बिल को पूर्व की भांति यथावत रखा जाए, अनिश्चित बिजली कटौती बंद की जाए, गन्ना का समर्थन मूल्य के अलावा 200 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दिया जाए एवं गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ना कटाई और परिवहन के लिए खनिज न्यास का पैसा दिया जाए, धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू किया जाए एवं व समितियों द्वारा धान 20.80 कि जगह 21 क्विंटल खरीदी की जाए,गौ पालको को प्रति जानवर 1500 रुपए प्रति वर्ष दिया जाए, गिरते हुए भुजल स्तर को देखते हुए ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसलों को प्रोत्साहित किया जाए, आदि मांगे शामिल हैं। बैठक में भारतीय किसान संघ जिला बालोद अध्यक्ष सांवत राम साहू , चाणक्य यादव गन्ना उत्पादक किसान संघ जिला अध्यक्ष डॉ तेज राम साहू, जिला संरक्षक छगन देशमुख भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष देवी लाल डन्डसेना, जिला जैविक प्रमुख मनहरण साहू, योगेश कुमार निर्मलकर, लक्षमीचंद धनकर, रामनारायण सिन्हा, गौचरण गजभीम, भागवत चन्दवंशी, माखनलाल लाल मण्डावी, बनाऊ राम साहू, उमाशंकर साहू ,खुमु ठाकुर , हेमलाल साहू, ललीत कुमार रामटेके, बाबुलाल साहू सहित अधिक संख्या में किसानो की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page