DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या महाविद्यालय बालोद में भूतपूर्व छात्राओं का हुआ समागम कार्यक्रम

बालोद।कन्या महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में एल्युमनी मीट का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. जिसके अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम भूतपूर्व छात्राओं का पुनर्मिलन कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वन्दना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय के भूवपूर्व छात्राओं का तिलक, लगाकर एवं गुलाब का पुष्प भेट कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे ने स्वागत भाषण में भूवपूर्व छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में बिताए गए समय को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में निरंतर परिश्रम करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किए। तथा उन्होंने महाविद्यालय के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए भविष्य के योजनाओं से अवगत कराया। इसके पश्चात भूतपूर्व छात्राओं द्वारा अपना परिचय दिया गया तथा महाविद्यालय में व्यतीत किए हुए अपने समय को याद कर अत्यंत भावुक हो गए उन्होने अपने कनिष्ठ छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। भूतपूर्व छात्राओं ने महाविद्यालय के विकास में समर्पित भाव से सहयोग प्रदाय करने का संकल्प लिए।कार्यक्रम का संचालन प्रो. संतोष कुमार राना ने किया।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए प्रो. धीवराज कुमार भोयर ने राज्य गठन के पश्चातः छत्तीसगढ़ के विकास यात्रा से छात्राओं को परिचित कराते हुए तथा भूतपूर्व छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया। उक्त कार्यक्रम प्रो संतोष कुमार राना प्रो.तरूण, डॉ. दीपाली, श्री विनोद कुमार साहू डॉ श्रेष्ठा शुक्ला सुश्री जिज्ञासा पटेल, श्रीमती त्रिवेणी, श्री सोमन लाल तारम, श्री रूपेन्द्र ठाकुर, श्री यशवन्त देशमुख, श्री धरमू राम राउत, श्री राजेश कलिहारी, सुश्री प्रीति ठाकुर एवं छात्राएँ उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page