DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय प्राथमिक शाला भैंसबोड़ के 6 बच्चे उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित

डौंडी। शासकीय प्राथमिक शाला भैंसबोड़, विकासखण्ड डौंडी के 6 बच्चों का चयन शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विभिन्न उत्कृष्ट संस्थाओ में चयनित होकर शाला का नाम गौरान्वित किए है।चयनित बच्चों में त्रयंंबकेश्वर कोलियारे, कुमारी डिंपल,यतिन कुमार का चयन (जवाहर नवोदय विद्यालय) कुमारी वासनी भूआर्य का चयन (जवाहर उत्कर्ष) कुमारी लतिका का चयन (एकलव्य आवासीय विद्यालय) कुमारी सिद्धि का चयन कन्या शिक्षा परिषद अंबागढ़ चौकी में हुआ है। इन सभी बच्चों के चयन होने पर संस्था प्रमुख श्री संत राम बंजारे जी, शिक्षक श्री संतू राम निषाद,श्री शिव कुमार चौरके,शिक्षिका श्रीमती भीखी खरे,श्रीमती कामिनी कुंजाम, संकुल प्राचार्य श्री आर.एस .रायपुरिया जी, संकुल समन्वयक श्री पी.आर.पाटिल जी, सरपंच श्री चित्रकांत ठाकुर जी, शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी गण सदस्यगण एवं ग्रामवासियों ने सभी चयनित बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

You cannot copy content of this page