DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सम्मानित होने की खुशी में शिक्षक रविचंद सिन्हा ने कराया नेवता भोज, बच्चों को दी स्वास्थ्यवर्धक आहार की सीख

डौंडीलोहारा। विकासखंड अंतर्गत ग्राम जाटादाह निवासी शासकीय प्राथमिक शाला अंडी के समर्पित शिक्षक रविचंद सिन्हा हाल ही में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत शिक्षादूत सम्मान से अलंकृत हुए। इस उपलक्ष्य में उन्होंने अपने विद्यालय के बच्चों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक नेवता भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला अंडी एवं शासकीय माध्यमिक शाला अंडी के सभी बच्चों को केला वितरण किया और बच्चों को पौष्टिक भोजन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि –”स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। हमारे भोजन में नियमित रूप से फल, दूध और हरी सब्ज़ियों का समावेश होना चाहिए। यही आदतें हमें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाती हैं।”कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती महेश्वरी खरे, श्रीमती प्रीतिबाला सोनी एवं श्रीमती नीलू साहू, साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती दुर्गा बरेकर एवं श्रीमती अरुणा चुरेंद्र उपस्थित रहीं। सभी ने श्री सिन्हा को शिक्षादूत सम्मान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। श्रीमती महेश्वरी खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “शिक्षक रविचंद सिन्हा ने अपने कार्यों से शिक्षा जगत में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका यह प्रयास न केवल बच्चों को पोषण का महत्व सिखा रहा है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रसारित कर रहा है।” इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर अपार उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। आयोजन ने बच्चों में आपसी सद्भावना, शिक्षक-छात्र संबंधों की आत्मीयता और स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

You cannot copy content of this page