DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद की सब इंस्पेक्टर सीमा बोदलेकर को वक्ता मंच ने दिया छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा राजधानी के वृन्दावन सभागृह में प्रदेश के 11जिलों से चयनित 125 प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया । इस क्रम में बालोद जिले की सिवनी निवासी सब इंस्पेक्टर सीमा बोदलेकर को भी छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। “छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड” शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डॉ सुमेधा श्रीवास्तव थी । अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी अशोक अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर वरिष्ठ पत्रकार पी के तिवारी एवं राजकुमार धर द्विवेदी, गोंड आर्ट कलाकार अंकुर शुक्ला, बुजुर्ग सेवा समिति की अध्यक्ष रुक्मणि रामटेके, शिक्षाविद अरुणा चौबे , समाज सेविका ज्योति शुक्ला एवं जी एस टी आयुक्त एम राजीव उपस्थित थे। ]

इस सम्मान के प्राप्त होने पर सब इंस्पेक्टर सीमा ने वक्ता मंच का आभार जताया है। वहीं वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग,महासमुंद, गरियाबंद,बालोद, बिलाईगढ़ से चयनित 125 महिलाओं को मोमेंटो व सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इन महिलाओं का खेल, समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, बाईक राइडिंग, पर्यावरण, चिकित्सा, एन जी ओ, कला, संस्कृति, फिल्म में अभिनय, एलबम निर्माण, राजनीति, लोक कला, पत्रकारिता, प्रकाशन, पर्वतारोहण, प्रशासन, आध्यात्म, नर्सिंग,पुलिसिंग, इवेंट आर्गेनाइजर, आर्किटेक्ट, रंगकर्म, उद्यानिकी,पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में जारी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि चूड़ियां पहनने वाले हाथों ने ही इतिहास की रचना की है। वक्ता मंच के इस आयोजन से महिलाओं की सफलता की कहानियां जन जन तक पहुंचेंगी। भारत की महिलाएं अब घर की चौखट लांघकर अपने हकों हेतु लड़ रही है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में दूरदर्शिता, जीवंत उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ जीवन की सभी चुनौतियों का सामना कर रही है। आज सम्मानित हो रही अनेक महिलाओं ने विकट परिस्थितियों से लड़कर सफलता का नया कीर्तिमान रचा है और समाज को नई प्रेरणा दी है। ज्ञात हो कि वक्ता मंच द्वारा विगत 20 वर्षों से प्रतिवर्ष जीवन व समाज के विविध क्षेत्रों में सफलता के झंडे गाड़ने वाली महिलाओं को सम्मानित किए जाने का क्रम जारी है ।

You cannot copy content of this page