DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कृषि स्नातक अधिकारी संघ मांगों को लेकर करेंगे आंदोलन, हुई बैठक,आज से दो दिन काली पट्टी लगाकर करेंगे काम,

गुरूर। छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने अपनी मांगी की सरकार द्वारा लगातार उपेक्षा के चलते अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने निर्णय लिया है। संघ के जिला अध्यक्ष नवल किशोर साहू ने जानकारी देते हुए बताया की संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों एंव सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नौ सूत्रीय लंबित मांगो की पूर्ति के लिए चरणबद्ध सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इस आंदोलन विरोध प्रदर्शन बाबत सूचना कलेक्टर बालोद, पुलिस अधीक्षक बालोद और उप संचालक कृषि बालोद को ज्ञापन के माध्यम से दे दिया गया है। संघ के द्वारा जारी ज्ञापन के अनुसार 8 और 9 सितंबर को काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे एवं 15 सितंबर को जिले के समस्त विकासखंड एंव जिला स्तर पर तहदीलदार, एसडीएम एवं कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री एंव कृषि मंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा एंव उक्त तिथि में बिना संसाधन भत्ता के उक्त तिथि से ऑनलाइन कार्य नहीं किया जाएगा। 23 सितंबर को एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे एंव रैली निकाल कर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 9 सूत्रीय लंबित मांगो में वेतनमान संशोधन 43 सौ ग्रेड पे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एंव कृषि विकास अधिकारी के कार्यक्षेत्र का पुननिर्धारण, मासिक स्थाई भत्ता में वृद्धि कर 2500 रुपए करने, सभी ऑनलाइन विभागीय कार्य सम्पादन के लिए मोबाईल इंटरनेट, लैपटॉप, स्टेशनरी इत्यादि के लिए संसाधन भत्ता,राजस्व विभाग के तर्ज पर विभागीय अमले की कमी के कारण अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की स्थिति में सम्मानजनक अतिरिक्त क्षेत्रीय भत्ता, मध्यप्रदेश शासन की तर्ज पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पदनाम को कृषि विस्तार अधिकारी करने के लिए, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एंव कृषि विकास अधिकारियों की ड्यूटी गैरविभगीय कार्यों में ना लगाने , कृषि आदान सामग्री सेवा सहकारी समितियों में भंडारण करने एंव डीबीटी प्रणाली लागू करने, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी के पद में विगत कई वर्षों से लंबित पदोन्नति शामिल है। आंदोलन को सफल बनाने कृषि स्नातक कृषि अधिकारी जोर शोर से जुट हो गए है। तैयार हेतु हुई बैठक में प्रांताध्यक्ष लिखेश कुमार वर्मा,प्रांतीय सचिव राजीव दास,प्रांतीय सचिव कामेश धनगर,प्रांतीय महामंत्री मोहित जैन, जिलाध्यक्ष नवल किशोर साहू,महिला प्रकोष्ठ चंद्रमुखी साहू
मीडिया प्रभारी राजेश पटेल,गुरुवेंद्र डहरे,पुखराज सोनी,सचिव भूखन निषाद,कोषाध्यक्ष बसन्त भुवार्य,
ब्लॉक अध्यक्ष गुरुर बसंत जांघेल,ब्लॉक अध्यक्ष गुंडरदेही रवि वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष डौंडी ज्ञानेंद्र प्रताप,ब्लॉक अध्यक्ष डौंडी लोहारा अनिल रावटे, ब्लॉक अध्यक्ष बालोद डायमन भट्ट,सलाहकार डिकेन्द्र कुमार वर्मा ,टिकेंद्र पटेल सर
एवं संघ के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page