DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

29 गांवो के आदिवासी गोडवाना समाज के लोगों ने मनाया नवाखाई

भादो मास के नवमी तिथी को होता है आयोजन

गुरुर। सोमवार को आदिवासी गोंडवाना परिक्षेत्र कंकालिन एवं परिक्षेत्र कर्रेझर के तत्वाधान में नवाखाई का पर्व धूमधाम से मनाया गया। संस्कृति और परंपरा को बनाए रखते हुए भादो मास के नवमी तिथी के दिनसभी 29 गांवो के आदिवासी गोडवाना समाज के लोगो ने अपने ईष्ट देव बूढादेव की पूजा कर नवा चांवल के खीर भात ,बूढादेव मे चढाकर सभी गांवो के आदिवासी समाज के लोग प्रसाद के रुप ग्रहण करते है। यहां सबसे खासियत बात ये है आदिवासी समाज के लोग नवाखाई मे सफेद मुर्गा का पूजा कर सभी गांव के लोगो प्रसाद के रुप में ग्रहण करते है। पूर्वजों के संस्कार को आज भी निभाते आ रहे है। कार्यक्रम में कंकालिन अध्यक्ष भागीरथी कोर्राम, सचिव डां. पी आर ठाकुर, मेघनाथ कोवाची,सुरेश कुरैटी, नानक राम उइके, कर्रेझर परिक्षेत्र अध्यक्ष मेघनाथ सलाम, मानसिह पोया,धनी राम कोमर्रा,सहित हितेकसा, कर्रेझर, कोचवाही, मुजालगोदी, मरकाटोला, जंगली भेजा,बडभूम, पेटेचुआ, धानापुरी, दुग्गाबाहरा, रुपूटोला,गोटाटोला के आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page