DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में स्काउट गाइड का राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास जांच शिविर का हुआ आयोजन

बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बालोद के जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव, जिला आयुक्त श्री योगदास साहू के निर्देशन में सेंट कबीर पब्लिक स्कूल बालोद में 30 अगस्त से 01 सितंबर 2025 तक स्काउट गाइड का राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास जांच शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय शिविर में जिला के 05 विकासखंड से चयनित 52 स्काउट 45 गाइड कुल 97 स्काउट गाइड ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। शिविर के शुभारंभ अवसर पर शिविर संचालक एवं जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री नेम सिंह साहू ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि “राज्य पुरस्कार परीक्षा स्काउटिंग का सर्वोच्च गौरव है, इससे अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है।”तीन दिवसीय इस शिविर में प्रवेश पाठ्यक्रम से लेकर राज्य पुरस्कार पाठ्यक्रम तक की सभी गतिविधियों का सुव्यवस्थित संचालन किया गया। प्रतिभागियों का लिखित, मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षण किया गया, जिसमें प्राथमिक चिकित्सा, गांठें व बांधने की तकनीक, पायनियरिंग, आपातकालीन प्रबंधन, ध्वज शिष्टाचार, मानचित्र अध्ययन, अनुमान लगाना, जैसी गतिविधियाँ सम्मिलित रहीं। मुख्य परीक्षक के रूप में स्काउट से श्री मिलन सिन्हा तथा गाइड से श्रीमती सीमा साहू ने पूरे शिविर में मार्गदर्शन प्रदान किया। सहायक परीक्षक के रूप में स्काउट से श्री अजय ठाकुर, श्री चंद्रशेखर दिल्लीवार, श्री योगेश नायक, मकसूदन यादव, लुकेश्वर साहू, तेजेंद्र साहू, गाइड से श्रीमती तनुजा बंजारे, किरण , दीपा साहू, ने विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञता के साथ प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। शिविर के समापन दिवस पर आयोजित ओपन सेशन में जिला सचिव श्री के एल गजेन्द्र ने प्रतिभागी स्काउट गाइड से संवाद स्थापित करते हुए उनके अनुभवों को जाना और उन्हें स्काउटिंग के आदर्शों पर दृढ़ रहने की प्रेरणा दी। साथ ही सभी परीक्षार्थियों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वचन प्रदान किए।शिविर के समापन अवसर पर गाइड विंग से शिविर संचालक श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर ने सभी परीक्षकों, सहयोगी स्टाफ एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में नेतृत्व, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा को सशक्त करते हैं। शिविर की सफलतापूर्वक सम्पन्नता पर विकासखंड सचिव रूपेन्द्र सिंहा, छगन बंछोर, मनी राम साहू, सेवा राम प्रेमन , चंद्रशेखर दिल्लीवार एवं सेंट कबीर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा एवं स्कूल प्रबंधन समिति एवं विभिन्न विद्यालय से आए प्रभारियो का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page