DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शा.प्रा.शाला बरहीपारा में रजत जयंती क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बालोद।शा.प्रा.शाला-बरहीपारा,सकुल -बरही, विकास खंड -बालोद,जिला -बालोद में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिला शिक्षा अधिकारी बालोद के निर्देशानुसार छग.रजत जयंती महोत्सव के चतुर्थ दिवस में दिनांक 01-09-2025 को व्यवसायिक कौशल विकास क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति, इतिहास, राजनीति, विज्ञान, संसाधन, शिक्षा,रोजगार जैसे क्षेत्रों में राज्य स्तर पर विगत 25 वर्षो में जो बदलाव हुआ है।इसकी परिकल्पना करने का मौका क्विज के माध्यम से किया गया।

छत्तीसगढ़ रजत जयंती क्विज प्रतियोगिता में शिक्षिका पुष्पलता साहू एवं बरही के सरपंच ममता सिन्हा ने प्रश्न पूछा एवं स्कूल अध्यक्ष दुलेश्वरी कुंजाम और श्रीमती अलसो बाई कुंजाम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। क्विज प्रतियोगिता में कुमारी द्रोणा प्रथम और चैतन्य कुमार एवं कुमारी लीना सलाम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय आने वाले बच्चों को शिक्षिका पुष्पलता साहू ने कापी,पेन प्रदान कर पुरुस्कृत किया। सरपंच ने भी शाला के सभी बच्चों को कापी, पेन भेंट किया। साथ ही बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों से खुश होकर सरपंच ने सम्मान राशि भेंट कर बच्चों को सम्मानित किया। शिक्षिका एवं बच्चों के कार्यों की सराहना भी किया।इस कार्यक्रम में पालक पूर्णिमा सलाम, उषा सलाम, ट्विंकल कुंजाम एवं तोसन सिन्हा का उपस्थिति सराहनीय रहा।

You cannot copy content of this page