DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ द्वारा 8 सितम्बर को होगा आंदोलन

बालोद। आदिम जाति कल्याण विभाग संघ द्वारा 8 सितम्बर 2025 को एक दिवसीय हड़ताल किए जाने हेतु सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने हेतु कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार साहू ,जिला उपाध्यक्ष सोमकांत प्रजापति , महिला अध्यक्ष उषा साहू , मीडिया प्रभारी – ललित सिन्हा, ओमकार सोरी, महिला कार्यकारिणी सदस्य लीला पिस्दा, पुनेश्वरी कुंभकार ,हेमलता ठाकुर चेतन नायक, भारती बाई एवं संघ के समस्त कर्मचारी उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया की आकस्मिक निधि नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मांग हैं, जैसे. वार्षिक वेतन वृद्धि दिए जाने हेतु:- आकस्मिक निधि नियमित कर्मचारियों का माह जुलाई 2025 का वेतन वृद्धि रोका गया है। इसके लिए विभाग द्वारा बिना कोई आदेश जारी किए बगैर यह वेतन वृद्धि रोका गया है परंतु इसी तरह अन्य जिले के कर्मचारियों को वेतन वृद्धि दिया जा रहा है (जैसे :- धमतरी ,दुर्ग ) चूंकि वेतन वृद्धि प्रत्येक नियमित कर्मचारियों का अधिकार है जिस पर रोकने का कारण सहित आदेश जारी किया जाए ।

स्थापना शाखा से वर्तमान लिपिक को हटाने हेतु

सहायक आयुक्त कार्यालय में पदस्थ लिपिक सदानंद साहू सहायक ग्रेड – 2 स्थापना शाखा से उक्त लिपिक को हटाया जाए एवं पूर्व में उक्त लिपिक के खिलाफ शिकायत पत्र अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग द्वारा जारी पत्र क्रमांक /250 472 /2023 25 – 1 दिनांक 10 मई 2023 को जांच करने हेतु विभाग को आदेशित किया गया है किंतु आज दिनांक तक यह प्रक्रियाधीन है अतः जांच किया जाए।

गैस चूल्हे का उपयोग करने हेतु:-

शासन द्वारा गैस चूल्हा समस्त छात्रावास आश्रम में प्रदान किया गया है। जिसमें अधिकतर छात्रावास /आश्रमों में धुएं वाले चूल्हे (लकड़ी से जलाने वाले ) का उपयोग किया जा रहा है ।जिससे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। जिस पर विभाग द्वारा अधीक्षकों को अलग से इस संबंध में आदेश जारी किए जाने का आश्वासन दिया गया था किंतु जारी नहीं की गई। इस संबंध में गैस चूल्हा प्रत्येक छात्रावास आश्रमों में अनिवार्य किए जाने हेतु समस्त अधीक्षकों को आदेश जारी किया जाए। स्व .जनक राम आकस्मिक निधि नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जाए।

आश्रम /छात्रावास में कार्यरत कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की मांग

चूंकि कर्मचारियों को रविवार को शामिल करते हुए समस्त त्यौहार एवं पर्व में किसी प्रकार का अवकाश नहीं मिलता इस पर संघ ने साप्ताहिक अवकाश (अलग-अलग दिनों में अवकाश) दिए जाने का मांग किया गया है। समस्त छात्रावास अधीक्षकों को आदेश जारी किए जाए।

आदेश संशोधन करने हेतु:-

कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा बालोद का पत्र क्रमांक /600 आ.जा.का सा . स्था/साइज था 2025 – 26 दिनांक 28.08.2025 द्वारा जारी आदेश कर्मचारी की भावना को ठेस पहुंचाने एवं अपने अधिकार को पाने के लिए कार्यालय आने से रोकने जैसा आदेश प्रसारित किया गया है। इस आदेश को समस्त कर्मचारी कड़े शब्दों में इसका विरोध करता है उक्त आदेश को संशोधन किया जाए।

You cannot copy content of this page