DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BIG.BREAKING.NEWS- ओटेबंद के प्राइवेट डॉक्टर की मानपुर क्षेत्र में हुई थी हत्या, एक साल बाद पुलिस ने बालोद जिले के इस गांव से दो आरोपियों को ढूंढ निकाला, देखिए आखिर क्यों दिया था आरोपियों ने इस घटना को अंजाम, पुलिस कैसे पहुंची उन तक?

बालोद/मानपुर। मानपुर क्षेत्र के ग्राम तुमड़ीकसा में ठीक 1 साल पहले 19 अक्टूबर 2019 को एक प्राइवेट डॉक्टर भागवत गिरी गोस्वामी की हत्या हुई थी। जो मूल रूप से ग्राम ओटेबंद, गुंडरदेही जिला बालोद का रहने वाला था। जो मानपुर क्षेत्र में प्राइवेट डॉक्टरी का काम करता था। हत्यारों ने बकायदा गला घोंटकर उसकी लाश को पेड़ पर ऐसे बांधा था कि वह फांसी लगे। लेकिन पुलिस ने जब बारीकी से जांच की तो पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई थी। 1 साल से पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही थी। जिसमें अब जाकर सफलता मिली है। बड़ी बात यह है कि इस हत्या के तार बालोद जिले के ही ग्राम टटेंगा, थाना देवरी से जुड़ा हुआ था। दरअसल में मृतक प्राइवेट डॉक्टर के दो दोस्तों ईश्वरी कोलियारा व जनक लाल करायत ने मिलकर पैसों की लड़ाई के चक्कर में उसकी हत्या की थी। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ हुई।

हत्या के बाद इस तरह लाश को पेड़ से बांधा गया था

घटना की रात को 2:00 बजे दोनों आरोपी और मृतक के साथ शराब पी रहे थे फिर कुछ पैसों को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। आवेश में आकर फिर रस्सी से गला घोट कर आरोपियों ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। फिर इस हत्या को छुपाने के लिए आरोपी उसकी लाश को उठाकर सड़क किनारे ले आए और उसे फांसी के फंदे के अलावा लाश गिरे मत इसलिए उसे तने में भी अलग से बांध दिया गया। दूसरे दिन राहगीरों के जरिए जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो नजारा देख कर ही समझ में आ रहा था कि किसी ने किसकी हत्या करके यहां ठिकाने लगाया है। पुलिस के कई पहलुओं में जांच कर रही थी कई बार परिजन तो कई दोस्त भी जांच के घेरे में पड़ गए थे। लेकिन पुलिस असल आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही थी। कई तकनीकी चीजों के जरिए पुलिस को अंततः सुराग मिला कि हत्या करने वाले उनके दो दोस्त हैं। जो देवरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सबूत जुटाने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। अंबागढ़ चौकी कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर उन्हें जेल भेजा गया। आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक की जेब से ₹5000 भी लूट लिए थे। मोबाइल को जबकसा नाले के पास फेंक कर भाग गए थे। बाद में मोबाइल भी बरामद हुआ था।

You cannot copy content of this page