DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वाक इन इंटरव्यू- शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम) आमापारा बालोद हेतु शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक पदों पर रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु साक्षात्कार का आयोजन 12 अक्टूबर से

बालोद। उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद द्वारा संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम) आमापारा बालोद हेतु शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक पदों पर रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु जारी पात्र सूची के आधार पर 12 अक्टूबर 2020 से साक्षात्कार का आयोजन ई-लायब्रेरी विकासखण्डस्त्रोत समन्वयक कार्यालय, दल्लीराजहरा मार्ग आमापारा बालोद में किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति श्री आर.एल.ठाकुर ने बताया कि साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों की सूची विषयवार, साक्षात्कार तिथि, समय एवं स्थान की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन में अपलोड की गई है तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल पर कार्यालयीन समय में अवलोकन किया जा सकता है।
साक्षात्कार हेतु विषयवार तिथि निर्धारण निम्नानुसार है :- व्याख्याता (अंग्रेजी) हेतु 12 अक्टूबर 2020 को प्रातः 11 बजे, व्याख्याता (गणित) हेतु 13 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे, व्याख्याता (जीवविज्ञान) हेतु 13 अक्टूबर को दोपहर 02 बजे, व्याख्याता (सामा. अध्ययन) हेतु 14 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे, प्रधान पाठक (प्राथ.शाला) हेतु 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे, प्रधान पाठक (पूर्व माध्य.शाला) हेतु 15 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे, सहायक शिक्षक (विज्ञान संकाय)हेतु 16 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे, सहायक शिक्षक (अंग्रेजी) हेतु 16 अक्टूबर को दोपहर 02 बजे, शिक्षक (अंग्रेजी) हेतु 19 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे, शिक्षक (गणित) हेतु 19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे, शिक्षक (विज्ञान) हेतु 19 अक्टूबर को दोपहर 02 बजे, व्यायाम शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम को प्राथमिकता) हेतु 20 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे और ग्रंथपाल (अंग्रेजी माध्यम को प्राथमिकता) हेतु 20 अक्टूबर 2020 को दोपहर 02 बजे निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि व्याख्याता हिन्दी एवं संस्कृत, कम्प्यूटर शिक्षक तथा प्रयोगशाला सहायक हेतु लिखित परीक्षा/साक्षात्कार की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इसकी सूचना पृथक से जिले की वेबसाईट में अपलोड की जाएगी।

You cannot copy content of this page