DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 11वीं में कला एवं विज्ञान संकाय में लेटरल एण्ट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित,आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त

बालोद। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में लेटरल एण्ट्री के माध्यम से कक्षा 11वीं में कला एवं विज्ञान संकाय में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी के प्राचार्य ने बताया कि शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 11वीं में कला एवं विज्ञान संकाय में बालिका हेतु 02 रिक्त सीट एवं बालक हेतु 06 सीट सहित कुल 08 रिक्त सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। जिसका चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। मेरिट के आधार पर परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया 23 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी विद्यालय की वेबसाईट https://emrsdoundi.in/ पर प्राप्त की जा सकती है।

You cannot copy content of this page