नागरिक प्रतिक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बालोद नगर पालिका को मिला विशेष श्रेणी का पुरस्कार, सीएम ने पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी को किया सम्मानित



बालोद। बिलासपुर में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वच्छता संगम 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिलासपुर में नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ द्वारा यह कार्यक्रम बिलासपुर के बहतराई इंडोर स्टेडियम में हुआ। जिसके मुख्य अतिथि विष्णु देव साय जी ( मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन) थे।

अध्यक्षता अरुण साव ( उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन , मंत्री नगरी प्रशासन एवं विभाग लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधाई कार्य विभाग छत्तीसगढ़ शासन) ने की। अति विशिष्ट अतिथि तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं सांसद बिलासपुर), विशिष्ट अतिथि- विधायकगण धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, पूजा विधानी ( महापौर बिलासपुर) की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा सर्वेक्षण 2024 में दुर्ग संभाग स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए जिसमें शिकायत निवारण डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण, स्त्रोत प्राथकरण, अपशिष्ट प्रसंस्करण ,दर्शनी स्वच्छता और नागरिक प्रतिक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा बालोद नगर पालिका को विशेष श्रेणी पुरस्कार, एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।यह पुरस्कार नगर पालिका की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी एवं उनकी टीम को दिया गया।
बालोद का यह प्रदर्शन अन्य शहरों के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। इस अवसर पर बालोद नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, स्वच्छता सभापति प्रीतम यादव, पार्षद गिरजेश गुप्ता एवं नोडल अधिकारी संदीप साहनी,नगरपालिका परिषद की स्वच्छता दीदीयां भी उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page